{"_id":"66ee2032685327d77f02ddc7","slug":"gorakhpur-news-suspicious-ambulance-seized-in-medical-college-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-691601-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मेडिकल कॉलेज में मिली संदिग्ध एंबुलेंस सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मेडिकल कॉलेज में मिली संदिग्ध एंबुलेंस सीज
विज्ञापन
गुलरिहा। बीआरडी मेडिकल काॅलेज उत्तरी गेट पर शुक्रवार को एक निजी एंबुलेंस संदिग्ध अवस्था में मिली, जिसे पुलिस ने सीज कर दिया। पिछले कई दिनों से मेडिकल काॅलेज के सुपर स्पेशयलिटी वार्ड से मरीजों को निजी अस्पतालों में भेजने की जानकारी मिल रही थी। गश्त के दौरान एंबुलेंस मिली है, अब उसके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।
जानकारी के अनुसार, मेडिकल चौकी पुलिस शुक्रवार दोपहर के समय गश्त कर रही थी, इस दौरान कैंपस में 200 बेड के अस्पताल के पास संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ी एक निजी एंबुलेंस दिखाई दी। जांच में पाया गया कि निजी ओमिनी एम्बुलेंस (यूपी 58 सी 2241) संत कबीर नगर जिले के शीतला हॉस्पिटल की है। वाहन चिलुआताल मुड़िला उर्फ मुंडेरा निवासी अमन मद्धेशिया के नाम पंजीकृत है। मेडिकल चौकी पुलिस ने संदिग्ध एंबुलेंस मिलने पर सीज की कार्रवाई की है। इससे पूर्व बीआरडी के उत्तरी गेट पर नौ जुलाई 2023 की मध्य रात चेकिंग के दौरान एंबुलेंस चालक चौकी इंचार्ज से भिड़ गए थे। इसमें गुलरिहा पुलिस 17 हमलावरों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज कर गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई के बाद गिरोह के कई सदस्य दूसरे धंधे में लग गए तो कुछ जिला छोड़ दिया।