फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Suspicion proved correct... Virendra's throat was cut with the cutter machine itself

Gorakhpur News: सही निकला शक... कटर मशीन से ही वीरेंद्र का काटा गया था गला

Sat, 02 Aug 2025 01:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Suspicion proved correct... Virendra's throat was cut with the cutter machine itself
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले में मिले गहरे चोट के निशान, अधिक खून बहने से हुई मौत की पुष्टि
विज्ञापन

हैंड राइटिंग एक्सपर्ट की रिपोर्ट आने के बाद होगी आगे की कार्रवाई
गोरखपुर। गुलरिहा के झुंगिया मुड़िला उर्फ मुंडेरा निवासी इलेक्ट्रीशियन वीरेंद्र प्रजापति (36) की कटर मशीन से ही गला काटकर हत्या की गई थी। पुलिस को भी हत्या की ही आशंका थी लेकिन सुसाइड नोट मिलने पर वह गुत्थी सुलझाने में लगी थी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही पर्दाफाश हो गया। रिपोर्ट में गहरे चोट के निशान मिले हैं। इधर, पुलिस वीरेंद्र की पत्नी के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाने के साथ ही उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

मंगलवार सुबह वीरेंद्र का शव शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला था। वहीं पास में खून से सना कटर मशीन भी थी। फॉरेंसिक टीम ने जब जांच शुरू की तो उसके पास एक सुसाइड नोट मिला। इसमें खुद को मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए पत्नी को परेशान न करने की बात लिखी हुई थी। पुलिस पहले सुसाइड के एंगल से जांच कर रही थी, लेकिन लोगों से पूछताछ के बाद हत्या के एंगल पर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डॉ. सचिन गुप्ता ने वीरेंद्र का पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट में 10 बाई 5 सेमी गहरे चोट के निशान मिले हैं। इसके अलावा हाईड बोन के साथ रक्त धमनियां भी कटी मिलीं। इससे साफ है कि वीरेंद्र ने अपनी गर्दन खुद नहीं काटी। उसकी गर्दन पर कटर मशीन किसी और ने चलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. नवनीत चौधरी ने बताया कि यदि कोई अपनी गर्दन खुद काटता है तो मुख्य घाव के अलावा एक या दो छोटे कट होने चाहिए। पहली बार कट मारते वक्त वह सहम जाएगा। इससे उसके गले में मुख्य कट के अलावा हल्का कट लग जाएगा। जो वीरेंद्र के गले पर नहीं मिला। कटर मशीन का प्रेशर इतना तेज होता है कि 2 सेमी गहरा कट लगते ही शख्स का शरीर ढीला पड़ जाएगा। इससे मशीन उसके हाथ से गिर जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर्फ एक ही चोट मिले। जो काफी गहरे हैं। इधर, पुलिस सुसाइड नोट मिलने पर वीरेंद्र की हैंड राइटिंग न होने का दावा कर रही थी। पुलिस ने जांच के लिए सुसाइड नोट को भेजा था। इसके लिए वीरेंद्र के लिखे हुए कुछ प्रपत्र भेजे थे। पुलिस को अब हैंड राइटिंग रिपोर्ट का इंतजार था। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
--
घटनास्थल पर इन बिंदुओं पर भी होनी चाहिए थी जांच
एक्सपर्ट के अनुसार, वीरेंद्र दाहिने हाथ का अधिक इस्तेमाल करता था या बाएं का। वीरेंद्र अगर खुद अपनी गर्दन काटता तो वह जिस हाथ का ज्यादा इस्तेमाल करता था, उस तरफ कटर मशीन गिरनी चाहिए थी। कट लगते ही मशीन के प्रेशर से उसके हाथ, शर्ट, जमीन और दीवार भी खून से सना होना चाहिए। इसके अलावा ऐसे केसों में पोस्टमार्टम के दौरान मृतक का विसरा भी जांच के लिए भेजना चाहिए।

--

भाई ने वीरेंद्र की पत्नी समेत तीन के खिलाफ दी तहरीर
वीरेंद्र के बड़े भाई राजेंद्र ने उसकी पत्नी, साले व पत्नी के प्रेमी के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर वीरेंद्र की पत्नी को महिला पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में थाने लाकर पूछताछ कर रही है। राजेंद्र ने वीरेंद्र की पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया कि पति पत्नी के बीच का आपसी संबंध ठीक नहीं थे। हमेशा क्लेश होता था। वीरेंद्र का हाथ पकड़कर उसकी पत्नी घर से बाहर निकल देती थी। वह अक्सर किसी लड़के के साथ घूमती थी। इसकी वजह से पति-पत्नी के बीच दूरी बढ़ गई थी। पिछले साल सितंबर माह में पिता और भाई को बुलाकर वीरेंद्र को पिटवाया था। इधर, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने वीरेंद्र के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed