फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Suspicion on wife... along with DNA test of sons, now the old man also wants eviction

Gorakhpur News: पत्नी पर शक...बेटों की डीएनए जांच के साथ बुजुर्ग को अब बेदखली भी चाहिए

Sat, 26 Oct 2024 03:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Suspicion on wife... along with DNA test of sons, now the old man also wants eviction
गोरखपुर। चिलुआताल क्षेत्र के 65 वर्षीय बुजुर्ग ने अपने दोनों बेटों को घर से बेदखल करने के लिए प्रार्थना पत्र देकर एसपी उत्तरी से गुहार लगाई है। उनका कहना है कि उनकी पत्नी का एक रिश्तेदार से चक्कर है। दावा किया कि दोनों बेटे भी रिश्तेदार के ही हैं। बेटों की डीएनए जांच के लिए बुजुर्ग ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र भी दिया है, जिस पर 11 नवंबर को सुनवाई है। बुजर्ग ने एसपी नार्थ को दिए पत्र में अपनी जान को भी खतरा बताया है।
विज्ञापन




चिलुआताल के एक गांव के बुजुर्ग स्टांप बेचते हैं। उन्होंने बताया कि उनके दो मकान है। एक मकान में उनकी पत्नी दोनों बेटों और बहुओं के साथ रहती हैं। एक मकान पर वह अकेले रहते हैं। दोनों मकान उनके नाम ही है। मकान में रहने के बाद भी बेटे उन्हें घर खर्च नहीं देते हैं। आरोप लगाया कि रिश्तेदार व बेटों के साथ मिलकर पत्नी पूरी जायदाद पर कब्जा करना चाहती है। यह मामला कोर्ट में भी गया था, जहां कोर्ट ने बेटों को खर्च देने के लिए कहा था। इसके बाद भी उन्हें कुछ नहीं दिया गया। मजबूरी में अकेले घर पर रह रहे हैं।
विज्ञापन




बुजुर्ग ने बताया कि उसकी शादी को करीब 40 साल हो गए। कोरोना काल में उन्हें पत्नी के चरित्र पर शक हुआ। इसके बाद दूरियां बढ़ती गईं। आरोप लगाया कि सभी मिलकर संपत्ति हड़पने का प्रयास करने लगे। तब 2022 में उन्होंने कोर्ट में दोनों बेटों की डीएनए जांच कराने के लिए एक प्रार्थना पत्र दिया। सुनवाई 11 नवंबर को होनी है। उन्होंने विश्वास जताया कि जांच होने पर उनकी पत्नी और बेटों की पोल खुल जाएगी। उन्होंने एसपी उत्तरी को बताया कि उन्हें जान का भी खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




----------



कोट-



बुजुर्ग ने प्रार्थना पत्र दिया है। यह गंभीर प्रकरण है। इसकी जांच कराई जा रही है। साक्ष्य के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।



जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी उत्तरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed