{"_id":"687feeaaf1f2af7a9a0f776f","slug":"gorakhpur-news-suspended-sub-postmaster-deposited-two-lakh-rupees-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1011492-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: निलंबित उप डाकपाल ने जमा किए दो लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: निलंबित उप डाकपाल ने जमा किए दो लाख रुपये
विज्ञापन
चार लाख रुपये जमा करने के लिए एक दिन का समय मांगा
मोहद्दीपुर के उप डाकघर में गोलमाल के आरोप में उप डाकपाल के निलंंबन का मामला
गोरखपुर। मोहद्दीपुर के उप डाकघर में गोलमाल के आरोप में निलंबित उप डाकपाल मनीष चंद्रा ने मंगलवार को दो लाख रुपये जमा किए। सूत्रों के अनुसार, मुख्य डाकघर में मंगलवार देर शाम वह पहुंचा और शेष चार लाख रुपये जमा करने के लिए एक दिन का समय मांगा। विभाग की ओर से उसे समय दिया गया है।
मोहद्दीपुर के उप डाकघर में तैनात रहे उप डाकपाल मनीष चंद्रा के खिलाफ लगातार गोलमाल की शिकायतें मिल रही थीं। शुक्रवार शाम को पोस्टमास्टर जनरल गौरव श्रीवास्तव और प्रवर अधीक्षक बीके पांडेय जांच करने पहुंचे तो डाकघर में ताला लगा हुआ था। प्रवर अधीक्षक ने फोन कर उप डाकपाल को बुलाया और छानबीन शुरू की। दस्तावेजों की जांच में छह लाख रुपये कम मिले। गोलमाल मिलने पर पोस्ट मास्टर जनरल ने उप डाकपाल को निलंबित कर दिया और रुपये मुख्य डाकघर में जमा करने के लिए निर्देश दिए। इसके बाद भी आरोपी उप डाकपाल ने रुपये जमा नहीं किए। सूत्रों के अनुसार, मंगलवार शाम वह मुख्य ऑफिस पहुंचा और दो लाख रुपये जमा कराए। शेष रुपये जमा करने के लिए एक दिन का वक्त मांगा। इस संबंध में पूछे जाने पर अफसरों ने कुछ भी बताने से इन्कार किया।