फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Suspended police personnel and victim switched off their mobiles, investigation stuck in limbo

Gorakhpur News: निलंबित पुलिस कर्मी और पीड़ित ने बंद किया मोबाइल, अधर में फंसी जांच

Wed, 13 Aug 2025 01:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Suspended police personnel and victim switched off their mobiles, investigation stuck in limbo
पुलिस कर्मी मुंबई गए कि नहीं, ये भी नहीं पता लगा सके जांच अधिकारी
विज्ञापन

राजस्थान से आए युवक से 90 हजार रुपये की लूट का मामला
गोरखपुर। नौसड़ में राजस्थान से आए युवक को तमंचा संग जेल भेजने की धमकी देकर लूट की घटना का एक हफ्ते बाद भी पुलिस पर्दाफाश नहीं कर सकी है। संदेह के घेरे में आए तीन पुलिस वालों का निलंबन तो कर दिया गया, लेकिन वह असल में वह मुंबई गए या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। निलंबित पुलिस कर्मी और पीड़ित ने मोबाइल भी स्वीच ऑफ कर लिया है।
दरअसल, बेलीपार इलाके में पिछौरा के रहने वाले रवि शंकर को कार सवारों ने अगवा कर 90 हजार रुपये लूट की वारदात की थी। मामले में अगले दिन बदमाशों ने चार लाख रुपये लेकर फिर से बुलाया था। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसपी सिटी अभिनव त्यागी से की थी। इसके बाद मामले में राजघाट थाने में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया। लूट करने वालों ने खुद को पुलिस के क्राइम ब्रांच का बताया था और उसी दिन से चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिस वालों के मोबाइल नंबर बंद हैं। इस वजह से उनकी भूमिका संदेह के घेरे में आ गई। बाद में पता चला कि तीनों आरोपी पुलिसकर्मी जीडी में सूचना अंकित कर किशोरी को खोजने मुंबई गए हैं, जबकि इसकी अनुमति नहीं ली गई थी। मामले में तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबन करने के साथ ही सीओ गीडा को भी बदल दिया गया। विभागीय कार्रवाई तो हो गई, लेकिन असल में वारदात किसने की यह पुलिस साफ नहीं कर सकी है। पुलिस कर्मी घटना में शामिल है या नहीं, यह तक एक सप्ताह में पुलिस स्पष्ट नहीं कर सकी है। वहीं एसपी सिटी अभिनव त्यागी का कहना है कि प्रकरण की जांच जारी है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कोट
पीड़ित और निलंबित पुलिस कर्मियों ने अपना मोबाइल बंद किया है। जांच टीम ये पता लगाने में जुटी है कि निलंबित पुलिस कर्मी घटना में शामिल है या नहीं। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed