फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Surya Pratap was in depression after the car accident, police explained to both of them over the dispute with his wife.

Gorakhpur News: कार हादसे के बाद अवसाद में था सूर्य प्रताप, पत्नी से विवाद पर पुलिस ने दोनों को समझाया

Tue, 01 Oct 2024 06:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 06:15 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Surya Pratap was in depression after the car accident, police explained to both of them over the dispute with his wife.
गोरखपुर। कार हादसे के बाद से सूर्य प्रताप सिंह (36) अवसाद में चला गया था। घर पर रहकर कक्षा एक से 10 तक के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था। जेल से छूटने के बाद उसका यह काम भी छूट गया था। चार दिन पहले उसका किसी बात को लेकर पत्नी रोमा से विवाद हुआ। पत्नी ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस बुला ली थी। पुलिस के आने के बाद लोगों ने समझा-बुझाकर पुलिस को लौटा दिया था। बताया जा रहा है कि रविवार की रात दोनों के बीच एक बार फिर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद सूर्य प्रताप दूसरे कमरे में सोने चला गया और सुबह वह फंदे से झूलता मिला।
विज्ञापन

गोरखनाथ इलाके के विनायकपुरम काॅलोनी निवासी सूर्य प्रताप सिंह (36) ने 10 मार्च को तेज रफ्तार कार चलाते हुए नकहा पुल पर तीन लोगों को रौंद दिया था। इसमें जाहिदाबाद निवासी मोइन (42) और अकील अहमद (38) की मौत हो गई थी। इस मामले में 12 मार्च को गिरफ्तार कर गोरखनाथ पुलिस ने उसे जेल भेजवाया था।
विज्ञापन

करीब 15 दिन पहले सूर्य प्रताप जमानत पर छूटकर जेल से घर आया था। घरवालों का कहना है कि सूर्य प्रताप कार हादसे को भूल नहीं पा रहा था और अवसाद में चला गया था। सूर्य प्रताप सिंह ने पत्नी रोमा से प्रेम विवाह किया था। उसका सात साल का एक बेटा है और पत्नी प्राथमिक स्कूल में शिक्षामित्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीलंका से भाई के आने पर होगा अंतिम संस्कार



सूर्य प्रताप का छोटा भाई नीरज प्रताप श्रीलंका में प्राइवेट जॉब करता है। सूर्य प्रताप की मौत की खबर सुनकर छोटा भाई नीरज श्रीलंका से घर के लिए निकल गया है। सोमवार की रात तक वह घर आ जाएगा, उसके बाद मंगलवार को परिजन शव का अंतिम संस्कार करेंगे।

-


160 कैमरे खंगालने के बाद घर पहुंची थी पुलिस
गोरखनाथ इलाके में 10 मार्च को हादसे के बाद पुलिस को यह नहीं पता चल पा रहा था कि दुर्घटना किसने की है। इसके बाद पुलिस ने 160 सीसीटीवी कैमरे खंगाले थे, फिर आरोपी सूर्य प्रताप के घर तक पहुंच पाई थी। सूत्रों की मानें तो हादसे के बाद सूर्य प्रताप जब घर पहुंचा था, तो उसने बड़ी जल्दबाजी में कार अंदर रखी थी। वह नशे में था, उसका पत्नी से भी विवाद हुआ था। पत्नी ने झगड़े के बाद पुलिस बुलाई थी। जब पुलिस पहुंची तो कार की हालत देखकर उसे पता चला था कि इसी गाड़ी से दुर्घटना हुई है। दंपती के झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस को हादसे का आरोपी मिल गया, जिसको गिरफ्तार कर पुलिस वापस आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed