फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Surveillance will be done through drones... four thousand policemen will be deployed at every nook and corner

Gorakhpur News: ड्रोन से होगी निगरानी...चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे चार हजार पुलिसकर्मी

Thu, 26 Jun 2025 01:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Surveillance will be done through drones... four thousand policemen will be deployed at every nook and corner
राष्ट्रपति की सुरक्षा में लगेंगे आठ एसपी, 35 सीओ समेत चार हजार पुलिसकर्मी
विज्ञापन

30 जून और एक जुलाई को शहर में रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
सुरक्षा के लिए आसपास के जिलों से मांगी गई फोर्स
गोरखपुर। एम्स के दीक्षांत समारोह में शामिल होने 30 जून को आ रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम होगा। पुलिस ने भी इसकी तैयारी पूरी कर ली है। राष्ट्रपति की सुरक्षा में आठ एसपी, 35 सीओ समेत करीब चार हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। पांच ड्रोन कैमराें से निगरानी की जाएगी। सुरक्षा के लिए आसपास के जिलों से फोर्स की मांग की गई है।
प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक, राष्ट्रपति जिले में 31 किलोमीटर तक सड़क मार्ग से जाएंगी, इसके लिए सुरक्षा में करीब चार हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। लखनऊ से एटीएस और खुफिया विभाग के लोग भी सुरक्षा की कमान संभालेंगे। जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति 30 जून को एम्स के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद एक जुलाई को गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण करेंगी। राष्ट्रपति के आगमन का रूट चार्ट फाइनल हो गया है। वह सड़क मार्ग से आयुष विवि जाएंगी। इसको देखते हुए ही सुरक्षा का प्लान तैयार किया गया है। कार्यक्रम स्थल और मार्ग पर अलग-अलग सुरक्षा प्लान तैयार कर ड्यूटी चार्ट तैयार करने के साथ ही आसपास के जिलों से फोर्स की डिमांड भी कर दी जाएगी। आयुष विवि के उद्घाटन कार्यक्रम में करीब पांच हजार लोग मौजूद रहेंगे। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि आने वाले पुलिस वालों के ठहराव की व्यवस्था भी की जा रही है।
विज्ञापन

....
इतने लोगों की होगी तैनाती
राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए आठ एसपी, 13 एएसपी, 35 सीओ, 35 थानेदार, 70 इंस्पेक्टर, 442 दरोगा, 2455 हेड कांस्टेबल, 40 महिला दरोगा, 220 महिला सिपाही, 13 ट्रैफिक इंस्पेक्टर, 50 ट्रैफिक दरोगा, 145 ट्रैफिक हेड कांस्टेबल, 263 ट्रैफिक कांस्टेबल, दो कंपनी पीएसी, दो टीम एटीएस, सात एलआईयू इंस्पेक्टर, 36 एलआईयू दरोगा, 19 एलआईयू महिला दरोगा, 44 एलआईयू हेड कांस्टेबल और 43 एलआईयू महिला कांस्टेबल लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed