फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Surmount Academy victorious due to all-round performance of Utkarsh

Gorakhpur News: उत्कर्ष के ऑलराउंड प्रदर्शन से सरमाउंट एकेडमी विजयी

Wed, 18 Dec 2024 01:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Surmount Academy victorious due to all-round performance of Utkarsh
गोरखपुर। रेड चिली क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में पवन सिंह की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत संस्कृति क्रिकेट एकेडमी ने एलन क्रिकेट एकेडमी को 86 रनों से हराया। दूसरे मैच में उत्कर्ष मिश्रा के आलराउंड प्रदर्शन की बदौलत सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी ने लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी को तीन विकेट से हराया।
विज्ञापन

सेंट एंड्रयूज कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड पर टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए संस्कृति की टीम ने पांच विकेट खोकर 185 रनों का स्कोर खड़ा किया। पवन सिंह ने 90 और ऐश्वर्य मणि ने 37 रन बनाए। एलन क्रिकेट एकेडमी की ओर से अभिषेक दुबे ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलन क्रिकेट एकेडमी की टीम 15.2 ओवरों में 99 रनों पर सिमट गई। विनीत पांडेय, नीतीश गौड़, विशाल निषाद और नर्सिंग पासवान ने 2-2 हासिल किए।
विज्ञापन

दूसरे मैच में टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी ने नौ विकेट खोकर 125 रनों का स्कोर खड़ा किया। राजशेखर ने 28 और भारत प्रसाद ने 20 रन बनाए। सरमाउंट की ओर से उत्कर्ष मिश्रा व अमित सिंह ने 3-3 विकेट चटकाए। सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 18 ओवरों में सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। आयुष पांडेय ने 34 और उत्कर्ष मिश्रा ने 31 रन बनाए। लक्ष्य की ओर से रंजीत निषाद ने तीन और आकाश यादव ने दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को सुबह आठ बजे से सेंट एंड्रयूज महाविद्यालय के क्रिकेट ग्राउंड पर पहला मैच एमसीए बनाम एनईआर गोरखपुर और दूसरा मैच 11 बजे से बीएमटी क्रिकेट एकेडमी बनाम राॅकमैन क्लब के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed