{"_id":"68190e6e85cd73aeda04b017","slug":"gorakhpur-news-sunshine-till-noonstorm-and-rain-in-the-evening-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-926123-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दोपहर तक खिली धूप..शाम को आंधी-बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दोपहर तक खिली धूप..शाम को आंधी-बारिश
विज्ञापन
जगह-जगह तार-पोल टूटने से बिगड़ गई बिजली आपूर्ति की व्यवस्था
मंगलवार और बुधवार को भी कहीं-कहीं हो सकती है हल्की बारिश
गोरखपुर। हिमालय क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते सोमवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह धूप खिली, दोपहर में बादलों की आवाजाही होने लगी। शाम को तेज आंधी के साथ बारिश से मौसम सुहावना हो गया। दिन का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज कराया गया। बुधवार तक तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। इस बिगड़े मौसम की वजह से शहर समेत जिले के विभिन्न हिस्सों में पेड़ गिरने, तार-पोल टूटने से बिजली आपूर्ति की व्यवस्था बिगड़ गई।
एक सप्ताह से मौसम में रोजाना बदलाव हो रहा है। सोमवार सुबह भी धूप खिली। दोपहर में तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। उसके बाद हवा में नमी की वजह से तापमान में गिरावट आने लगी। शाम करीब चार बजे बादल छा गए। इसके बाद तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश का असर जिले के दक्षिणी हिस्से में अधिक रहा। बारिश के साथ चली ठंडी हवा के कारण तापमान कम हो गया।
मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण सात मई तक कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। तेज हवा चलने की संभावना है। तापमान 36 डिग्री के आसपास बना रह सकता है।
विज्ञापन
-- --
बिजली आपूर्ति व्यवस्था बनाने में करनी पड़ी मशक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। तेज आंधी-बारिश से रामजानकी नगर, डांगीपार, रामगढ़ताल व मोहद्दीपुर इलाके में घंटों बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली कर्मियों ने बताया कि आंधी के दौरान कहीं पेड़ की डाली टूटकर तार पर गिरी तो कहीं पोल ही गिर गए। देर रात तक आपूर्ति व्यवस्था को ठीक कराने के लिए अफसर और लाइनमैन जूझते रहे।
जानकारी के अनुसार, लोहिया नगर बिजली घर से जुड़े डांगीपार के पास पेड़ की डाल 11 हजार वोल्ट की एचटी लाइन पर गिर गई। वहीं रामगढ़ताल इलाके में एक सूखा पेड़ तार पर गिर जाने से सप्लाई प्रभावित हो गई। राप्तीनगर बिजली घर से जुड़े रामजानकी नगर में बिजली के दो खंभे टेढ़े हो गए। इसकी वजह से लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। मोहद्दीपुर बिजली घर से जुड़े इलाके के फीडर में ट्रिपिंग होने से चलते कुछ देर के लिए आपूर्ति बंद रही। बारिश बंद होने के बाद जहां-जहां आपूर्ति बाधित होने की सूचना मिली, बिजली कर्मियों ने पहुंचकर फाॅल्ट ठीक कराकर आपूर्ति शुरू कराई। पादरी बाजार बिजली घर जुड़े मोहल्लों में भी देर रात बिजली की आवाजाही होती रही।
बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता शहरी लोकेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि आंधी-बारिश की वजह से कुछ जगहों पर पेड़ की डाली गिरने से खंभे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बिजली संकट से निपटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम का गठन किया गया है जो आंधी-पानी में तत्काल सक्रिय होकर कार्य कर रही है। इस टीम के सहयोग से सप्लाई बहाल करा दी गई है।