फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Sun reaches Sagittarius, six zodiac signs will get worshiped results

Gorakhpur News: धनु राशि मे पहुंचे सूर्य, छह राशियों को मिलेगा पूजित फल

Thu, 19 Dec 2024 01:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Sun reaches Sagittarius, six zodiac signs will get worshiped results
गोरखपुर। खरमास 16 दिसंबर से शुरू हो चुका है। सूर्य धनु राशि में इस दिन प्रवेश कर चुके हैं। इस परिवर्तन से छह राशियों को पूजित फल मिलेगा। साथ ही तीन राशियों को लाभ व तीन राशि के जातकों को थोड़ी परेशानी हो सकती है। सूर्य 14 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे इस दिन मकर संंक्रांति होगी।
विज्ञापन


गोरखनाथ मंदिर संस्कृत विद्यापीठ के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ दिग्विजय शुक्ल ने बताया कि सूर्य 16 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश किए हैं। इससे तीन राशियों के जातकों को लाभ होगा। जिससे कर्क, कुंभ व मीन के लिए शुभ है। इन राशियाें के जातकों के जीवन में आ रही कठिनाई दूर होगी। उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। स्वास्थ्य का लाभ मिलेगा। परिवार में सामंजस्य बनेगा। इसके साथ ही मेष, मिथुन, सिंह, धनु, तुला व वृश्चिक राशि के जातकों को पूजा-पाठ करने पर लाभ होगा। अन्यथा की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। लाभ- हानि की स्थिति पहले की तरह ही बनी रहेगी। इसके साथ ही तीन राशियों वृष, कन्या व मकर के लिए अच्छा नहीं होगा। आर्थिक परेशानी के साथ स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। इनको सूर्य व गुरु बृहस्पति की उपासना करनी होगी।
विज्ञापन


गोरखनाथ मंदिर संस्कृत विद्यापीठ के साहित्य विभागाध्यक्ष डॉ. रोहित कुमार मिश्र ने बताया कि सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करने के दौरान सूर्य का तेज क्षीण होता है और बृहस्पति का प्रभाव कमजोर हो जाता है। सूर्य गुरु की सेवा में लग जाते हैं। यह समय आत्म-शुद्धि और धर्म-कर्म के लिए उपयुक्त माना गया है। इस महीने में आदित्य हृदय स्तोत्र, विष्णु सहस्रनाम का पाठ और दान-पुण्य करने से जीवन में शांति और समृद्धि आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed