{"_id":"6628514b59dff8378a062ba4","slug":"gorakhpur-news-students-will-be-exposed-to-the-intricacies-of-ansys-software-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-535822-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ''''एनसिस सॉफ्टवेयर'''' की बारीकियों से रूबरू होंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ''''एनसिस सॉफ्टवेयर'''' की बारीकियों से रूबरू होंगे विद्यार्थी
Wed, 24 Apr 2024 05:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 24 Apr 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में मंगलवार को सात दिवसीय ''''एनसिस सॉफ्टवेयर'''' विषयक औद्योगिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसमें एनसिस सॉफ्टवेयर की निर्माता कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, सिविल, केमिकल इंजीनियरिंग और भौतिकी विभाग के शिक्षकों, शोध छात्रों, सहित स्नातक एवं परास्नातक छात्रों को शिक्षण एवं अनुसंधान संबंधी अनुप्रयोगों के संबंध में प्रशिक्षित किया जाएगा।
उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने कहा कि इस सॉफ्टवेयर से सभी शोधकर्ताओं को बहुत लाभ होगा। इससे छात्रों को विभिन्न शोध समस्याओं का समाधान तलाशने में मदद मिलेगी। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे प्रशिक्षण कार्यक्रम का अधिक से अधिक लाभ लें।
विभागाध्यक्ष यांत्रिक अभियंत्रण प्रो. जीऊत सिंह ने स्वागत वक्तव्य दिया। कार्यक्रम का आयोजन मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, सिविल, केमिकल इंजीनियरिंग एवं भौतिकी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि, एनसिस एक विश्लेषणात्मक सॉफ्टवेयर है जिसकी मदद से कोई शोधकर्ता किसी भी पदार्थ, वस्तु या उत्पाद की वर्चुअल अनुकृति तैयार कर यह परीक्षण कर सकता है कि वह वास्तविक परिस्थितियों में कैसे कार्य करेगा। यह सॉफ्टवेयर गणितीय प्रविधियों का प्रयोग कर विभिन्न उत्पाद एवं सिविल संरचनाओं से संबंधी समस्याओं को वर्चुअल माध्यम पर हल करने में सहायक होगा। यह सॉफ्टवेयर उद्योग जगत में डिजाइन एवं निर्माण संबंधी विभिन्न समस्याओं का हल करने में सहायक है।