फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Students' strike ended after 48 hours on the assurance of the Vice Chancellor

Gorakhpur News: कुलपति के आश्वासन पर 48 घंटे बाद समाप्त हुआ छात्रों का धरना

Wed, 30 Jul 2025 01:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Students' strike ended after 48 hours on the assurance of the Vice Chancellor
डीडीयू में छात्रसंघ बहाली के लिए रविवार से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे थे छात्रनेता
विज्ञापन

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्रसंघ बहाली के लिए रविवार की शाम शुरू हुआ धरना मंगलवार की शाम समाप्त हो गया। कुलपति प्रो. पूनम टंडन के आश्वासन के बाद मंगलवार की शाम करीब छह बजे धरना समाप्त हुआ।

डीडीयू में करीब एक दशक से छात्रसंघ चुनाव नहीं हुए हैं। इस सत्र में छात्राें के अलग-अलग संगठन और समूह शुरुआत से ही छात्रसंघ बहाली के लिए आक्रामक हो गए हैं। रविवार शाम को छात्रों के एक समूह ने प्रशासनिक भवन पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया था। धरने पर बैठे छात्रों अभिषेक यादव, सतीश प्रजापति, दुर्गेश गौड़, जतिन मिश्र व उज्जवल सिंह का कहना था कि जब तक चुनाव की घोषणा नहीं हो जाती, उनका धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

कुलपति मंगलवार की शाम धरनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने छात्रनेताओं को आश्वासन दिया कि वे शासन को इस संबंध में पत्र भेजेंगी। शासन की तरफ से दिशा-निर्देश मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द चुनाव की घोषणा नहीं हुई तो वे व्यापक आंदोलन को बाध्य होंगे। एनएसयूआई समेत कई छात्र संगठनों ने वहां पहुंचकर धरने को समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed