{"_id":"68e96f68a165427ddb0c09c9","slug":"gorakhpur-news-student-of-ashram-vidyalaya-ran-away-fearing-beating-gorakhpur-news-c-7-gkp1052-1098722-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मार की डर से भागा आश्रम पद्धति विद्यालय का छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मार की डर से भागा आश्रम पद्धति विद्यालय का छात्र
विज्ञापन
छात्र को पकड़ रहे गार्ड को अपहरणकर्ता समझ लोगों ने की पिटाई की कोशिश
छात्र बोला- स्कूल में रोज होती है पिटाई, डरकर भागा था
गोला/सिकरीगंज। पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, पतरा से शुक्रवार की शाम सातवीं कक्षा का एक छात्र भाग निकला। वह गोपालपुर चौराहे पर पहुंचकर घर जाने के लिए लोगों से मदद मांग रहा था। इसी दौरान विद्यालय के गार्ड ने उसे पकड़ लिया। छात्र के शोर मचाने पर लोगों ने गार्ड को अपहरणकर्ता समझ लिया और पिटाई करने की कोशिश की। किसी तरह गार्ड ने खुद को बचाते हुए बताया कि छात्र उसी विद्यालय से भागा है। सूचना मिलने पर छात्र के परिजन पहुंचे और उसे अपने साथ घर ले गए।
सिकरीगंज क्षेत्र निवासी 11 वर्षीय यह छात्र सितंबर में विद्यालय में दाखिल हुआ था। उसने लोगों को बताया कि विद्यालय में शिक्षक बच्चों को रोज मारते-पीटते हैं। शुक्रवार को प्रिंसिपल ने एक छात्र को ड्रेस न पहनने पर बुरी तरह पीटा। यह देखकर वह डर गया और उसकी तबीयत भी खराब हो गई। जब उसने दवा मांगी, तो अध्यापक ने उसे झिड़क दिया। डर के कारण उसने शाम पांच बजे के बाद विद्यालय की दीवार फांद दी और घर के लिए निकल पड़ा।
गोपालपुर चौराहे पर पहुंचते ही विद्यालय के गार्ड ने उसे देख लिया और पकड़ने की कोशिश की। छात्र ने बचने के लिए शोर मचाया तो लोग इकट्ठा हो गए और गार्ड की पिटाई करने लगे। तभी गार्ड ने बताया कि वह विद्यालय का ही कर्मचारी है। पास के दुकानदार दिनेश कुमार ने छात्र के परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद उसका चाचा मौके पर पहुंचा और छात्र को घर ले गया।
विज्ञापन
गार्ड को समझ लिया अपहरणकर्ता
देईडीहा निवासी अभिषेक दूबे, नवोदय विद्यालय पतरा में सुरक्षा गार्ड हैं। शाम को वह ड्यूटी से घर लौट रहे थे। गोपालपुर पुलिया के पास छात्र को देखकर जब उन्होंने उससे पूछताछ करनी चाही तो छात्र भागने लगा। बच्चे के चिल्लाने पर लोगों ने गार्ड को अपहरणकर्ता समझ लिया।
वर्जन
विद्यालय में किसी छात्र की पिटाई की बात गलत है। बच्चे को परिजनों के साथ विद्यालय बुलाकर समझाया जाएगा।
- जयविजय तिवारी, प्रिंसिपल, पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय
मुझे अभी कोई सूचना नहीं मिली है। प्रिंसिपल से बात कर बच्चे की काउंसिलिंग कराई जाएगी। यदि बच्चों की पिटाई हो रही है तो जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- अमित जायसवाल, एसडीएम, गोला