{"_id":"688e66f1c8d01cea440382b7","slug":"gorakhpur-news-street-light-poles-in-streets-and-neighborhoods-will-also-look-beautiful-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1024115-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गली-मोहल्लों के स्ट्रीट लाइट के खंभे भी दिखेंगे खूबसूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गली-मोहल्लों के स्ट्रीट लाइट के खंभे भी दिखेंगे खूबसूरत
विज्ञापन
नगर निगम ने डेकोरेटेड और आक्टोगोनल पोल की दर तय करने के लिए जारी किया टेंडर
अभी तक सड़क की मुख्य सड़क पर ही लगते थे डिजाइनर पोल
गोरखपुर। शहर की मुख्य सड़कों की तरह गली-मोहल्लों में लगने वाले स्ट्रीट लाइट के पोल अब खूबसूरत नजर आएंगे। नगर निगम डेकोरेटेड और आक्टोगोनल पोल की दर तय करने के लिए टेंडर जारी कर दिया है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नगर निगम इन खंभों को लगवाना शुरू करेगा।
मुख्य सड़क को छोड़ गली-मोहल्ले में स्ट्रीट लाइट के लिए बिजली के खंभों को लगाने की जिम्मेदारी नगर निगम की है। ऐसे में नगर निगम ने परंपरागत बिजली के खंभों की जगह पर डेकोरेटेड और आक्टोगोनल पोल लगाने का निर्णय लिया है। नगर निगम शहर में ऊंचाई और लोकेशन के हिसाब से अलग-अलग बिजली के खंभे लगाएगा। डेकोरेटेड, आक्टोगोनल पोल, एसटी पोल आदि लगाए जाएंगे। सात, आठ, नौ और 10 मीटर ऊंचाई वाले आक्टोगोनल पोल के अलावा सात और नौ मीटर ऊंचाई वाले डेकोरेटेड पोल भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा नौ मीटर ऊंचाई वाले एसटी पोल के लिए भी नगर निगम प्रशासन ने आपूर्ति करने वालों से आवेदन मांगा है। अभी नगर निगम क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी और जीडीए की ओर से डिजाइनदार खंभे लगाए गए हैं।
मिनी मास्ट भी लगाए जाएंगे : जिन इलाकों में चौराहों पर ज्यादा लाइट की आवश्यकता होगी, वहां नगर निगम की ओर से 9.5, 12.5, 16 और 20 मीटर ऊंचाई वाले मिनी मास्ट भी लगाए जाएंगे। इसके लिए आपूर्तिकर्ता से आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन
शहर में लगेंगी चार हजार सोलर लाइटें
हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (नेडा) की ओर से भी शहर में चार हजार से अधिक सोलर लाइट लगाई जाएंगी। एचयूआरएल की ओर से 1440 सोलर लाइट के लिए नगर निगम को सीएसआर फंड से पैसा दिया गया है। वहीं नेडा की ओर से ढाई हजार लाइट के लिए पैसे दिए गए हैं।
वर्जन
शहर के विभिन्न मोहल्लों में डेकोरेटेड और आक्टोगोनल पोल लगाए जाने हैं। इसको लेकर टेंडर जारी किया गया है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पोल लगने शुरू हो जाएंगे।
- निरंकार सिंह, अपर नगर आयुक्त