फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Stoppage of Banaras Intercity started at Chauri Chaura railway station

Gorakhpur News: चौरीचौरा रेलवे स्टेशन पर बनारस इंटरसिटी का स्टॉपेज शुरू

Sun, 03 Aug 2025 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Stoppage of Banaras Intercity started at Chauri Chaura railway station
गोरखपुर-बनारस एक्सप्रेस का चौरी चौरा स्टेशन पर ठहराव होने पर गोरखपुर-बनारस इंटरसिटी एक्सप्रेस क
केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान ने किया शुभारंभ, दो मिनट का होगा ठहराव
विज्ञापन


गोरखपुर। गोरखपुर-बनारस-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस (15103/15104) का स्टॉपेज चौरीचौरा स्टेशन पर शनिवार से शुरू हो गया। ट्रेन दो मिनट के लिए रुकी, फिर केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री कमलेश पासवान ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
15103 गोरखपुर-बनारस एक्सप्रेस चौरीचौरा स्टेशन पर शाम 4.52 बजे पहुंचकर 4.54 बजे छूटेगी। 15104 बनारस-गोरखपुर एक्सप्रेस 03 अगस्त 2025 से चौरीचौरा स्टेशन पर सुबह 10.09 बजे पहुंचकर 10.11 बजे छूटेगी। रेलवे स्टेशन पर उपस्थित जनसमूह को संबाेधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले चौरीचौरा रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के लिए विकास कार्य कराए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्टेशन के पुराने स्वरूप को बदलकर नया रूप प्रदान किया गया है। यात्री सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। इसी क्रम में बनारस इंटरसिटी एक्सप्रेस का चौरीचौरा स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव प्रदान किया है। इससे स्थानीय यात्रियों समेत आस-पास की जनता को वाराणसी, मऊ, सलेमपुर, भटनी, देवरिया सदर एवं गोरखपुर आने-जाने में बहुत सुविधा होगी जिससे इस क्षेत्र का आर्थिक और सामाजिक विकास होगा। इस दौरान एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, विधायक सरवन निषाद, मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed