फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Stone pelting due to election rivalry, violence continued for an hour

Gorakhpur News: चुनावी रंजिश में पथराव, एक घंटे चला तांडव

Tue, 30 Sep 2025 02:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Stone pelting due to election rivalry, violence continued for an hour
पीड़ित पक्ष ने थाने में दी तहरीर, पुलिस कर रही मामले की जांच
विज्ञापन

सहजनवां। थाना क्षेत्र के मिनवां में चुनावी रंजिश को लेकर ग्राम प्रधान और दूसरे पक्ष में विवाद हो गया। इसमें मनबढ़ों ने पथराव करना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पीआरवी मूकदर्शक बनी रही। करीब एक घंटे चले तांडव से गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित पक्ष ने कुछ लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।

जानकारी के अनुसार, सहजनवां थाना क्षेत्र के ग्राम मिनवां के ग्राम प्रधान दिनेश जायसवाल सोमवार को जरूरी कार्य से गांव के चौराहे पर आए थे। आरोप है कि पुरानी चुनावी रंजिश को लेकर कुछ लोग गाली देने लगे। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। विवाद की सूचना तत्काल डायल 112 को दी गई। आरोप है कि पीआरवी की गाड़ी पहुंचने के बाद आरोपी अवैध असलहा निकाल कर लहराने लगे। साथ ही घर पर पथराव शुरू कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी घर पर पथराव करते रहे और पुलिस टीम मूकदर्शक बनी रही। ग्रामीणों के जुटने पर आरोपी भाग गए। पीड़ित ने पूर्व प्रधान प्रत्याशी समेत कई लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। थाना प्रभारी महेश चौबे ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed