फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Stomping in Town Hall and Cantt area

Gorakhpur News: टाउन हाल और कैंट इलाके में टप्पेबाजी

Tue, 01 Oct 2024 05:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Stomping in Town Hall and Cantt area
गोरखपुर। कोतवाली के टाउनहाल और कैंट इलाके में सोमवार को टप्पेबाजी की अलग-अलग घटनाओं से सनसनी मच गई। कैंट इलाके में होटल शिवाय के पास टप्पेबाजों ने कार में बैठी महिला का ध्यान भटका कर अंदर रखा पर्स उड़ा दिया। पर्स में 18 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण थे। दूसरी घटना भी पास में ही हुई, उसका थाना क्षेत्र कोतवाली था। इस घटना में भी कार में बैठी महिला को चकमा देकर टप्पेबाजों ने पर्स उड़ा दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


कैंट थाने में संत कबीर नगर जिले के मेंहदावल भरवलिया निवासी ओंकार पांडेय ने बताया कि सोमवार शाम छह बजे शिवाय होटल के पास तिवारी मेडिकल स्टोर के पास गाड़ी खड़ी कर दवा लेने गया था। तभी एक गाड़ी के पास एक व्यक्ति आया उसने कार शीशा ठोक कर अंदर बैठी मेरी मां से बताया कि आपका रुपया गिर गया है। जैसे ही मां ने बांयी तरफ झांका, वहीं खड़े दूसरे व्यक्ति ने कार से लेडीज पर्स निकाल लिया, जिसमें 18 हजार नकद, एक सोने की चेन, दो सोने की बाली, चांदी का सिक्का, बिल बाउचर आदि सामान रखा था। इसकी रिकॉर्डिंग तिवारी मेडिकल स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है।
विज्ञापन

------------
देवरिया के महिला का कार से उड़ाया पर्स
कोतवाली थाने की पुलिस के अनुसार, देवरिया जिले के रुद्रपुर निवासी मनोज सिंह दवा के व्यापारी हैं। वह भालोटिया मार्केट में दवा लेने आए थे, कार शिवाय होटल से थोड़ा आगे बढ़ाकर खड़ी की थी। पत्नी नीरजा सिंह को कार में छोड़कर दवा लेने गया। तभी एक व्यक्ति आया, उसने पत्नी को बताया कि आपका रुपया गिर गया है। पत्नी ने जैसे ही बाहर झांका, दूसरा व्यक्ति पर्स लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
दोनों ही थाने की पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। बहुत जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed