{"_id":"696932d7135b686d9f0cdf93","slug":"gorakhpur-news-steel-businessman-allegedly-defrauded-of-rs-255-lakh-fir-registered-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1198367-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: स्टील कारोबारी से 2.55 लाख की ठगी का आरोप, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: स्टील कारोबारी से 2.55 लाख की ठगी का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
Fri, 16 Jan 2026 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
गुलरिहा। क्षेत्र में स्टील कारोबारी प्रवीन कुमार सिंह से 2 लाख 55 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, एमपी स्टील, गीडा सहजनवा के संचालक प्रवीन कुमार सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उनकी कंपनी से राधे-राधे स्टील, लंगड़ी गुलरिहा के मालिक अनिल सिंह को नियमित रूप से स्टील मटेरियल की आपूर्ति की जाती थी। राधे-राधे स्टील 20 अगस्त 2024 से कंपनी से जुड़ी थी, लेकिन पांच फरवरी 2025 के बाद आरोपी ने मटेरियल उठाना बंद कर दिया। पीड़ित के अनुसार, बकाया भुगतान की मांग करने पर आरोपी ने धीरे-धीरे पैसा देने का आश्वासन दिया। इसी क्रम में 22 मई 2025 को आरोपी द्वारा 25 हजार रुपये का आंशिक भुगतान किया गया, लेकिन इसके बाद वह लगातार भुगतान में टालमटोल करने लगा। वर्तमान में कंपनी का कुल बकाया 2 लाख 55 हजार रुपये बताया जा रहा है, जिसके बिल जीएसटी सहित काटे गए हैं। तहरीरमें यह भी आरोप लगाया गया है कि जब कंपनी की ओर से बकाया न मिलने की स्थिति में मटेरियल वापस करने की बात कही गई तो आरोपी ने धमकी दी।
प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। संवाद