फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Statue of former MLA Kedarnath Singh will be installed at another place in a respectful manner

सम्मानजनक समाधान: अब दूसरी जगह स्थापित होगी पूर्व विधायक केदारनाथ सिंह की प्रतिमा, जानिए क्या है पूरा मामला

Thu, 11 Sep 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 11 Sep 2025 01:32 AM IST
सार

पूर्व विधायक देवनारायण उर्फ जीएम सिंह ने बताया कि पूरे प्रकरण से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री ने दलगत भावना से ऊपर उठकर समाज के सम्मान का ख्याल रखा और कहा कि पूरा सम्मान रखा जाएगा। पूर्व विधायक ने कहा कि अब प्रतिमा विवाद का समाधान निकलना तय है।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Statue of former MLA Kedarnath Singh will be installed at another place in a respectful manner
बुधवार को गोरखनाथ मंदिर में विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह और विधायक महेंद्र पाल सिंह के न

विस्तार

पिपराइच के पूर्व विधायक स्वर्गीय केदारनाथ सिंह की सिविल लाइंस स्थित प्रतिमा को लेकर हुए विवाद का जल्द ही सम्मानजनक समाधान निकलने का रास्ता साफ हो गया है। बुधवार को सैंथवार समाज के प्रतिनिधिमंडल ने गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और अनुरोध पत्र सौंपकर पूर्व विधायक केदारनाथ सिंह की प्रतिमा को सम्मानजनक ढंग से अच्छे स्थान पर स्थापित कराने की मांग की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने मामले का सम्मानजनक हल निकालने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। प्रतिनिधिमंडल में शामिल जनप्रतिनिधियों और नेताओं ने मुख्यमंत्री से पूर्व विधायक केदारनाथ सिंह की प्रतिमा से जुड़े विवाद के समाधान की पहल के संबंध में जानकारी साझा की। साथ ही अनुरोध किया कि उनकी गरिमा में कहीं से ठेस न पहुंचे।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद विधायक महेंद्रपाल सिंह ने फेसबुक पर पोस्ट लिखा-आज गोरखनाथ मंदिर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर स्व. केदारनाथ सिंह की प्रतिमा को सम्मानपूर्वक और अच्छे जगह स्थापित करने का निवेदन किया गया। मुख्यमंत्री ने जनपद के उच्च अधिकारियों को तत्काल समस्या का समाधान के लिए निर्देशित किया।

पूर्व विधायक देवनारायण उर्फ जीएम सिंह ने बताया कि पूरे प्रकरण से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री ने दलगत भावना से ऊपर उठकर समाज के सम्मान का ख्याल रखा और कहा कि पूरा सम्मान रखा जाएगा। पूर्व विधायक ने कहा कि अब प्रतिमा विवाद का समाधान निकलना तय है।

मुख्यमंत्री से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य राम सिंह, राजेश कुमार सिंह, जनार्दन सिंह, रामबदन सिंह, संजय सिंह, शत्रुधन सिंह (पप्पू), मंगल सिंह शामिल रहे।

जेल में बंद भोलेंद्र सिंह से मिलने नहीं जाएगा सपा प्रतिनिधिमंडल
सपा का प्रतिनिधिमंडल अब पिपराइच के भाजपा विधायक के भाई भोलेंद्र पाल सिंह से मिलने नहीं जाएगा। भोलेंद्र पाल सिंह सीएम योगी और उनके ओएसडी पर अभद्र टिप्पणी के मामले में जेल में बंद हैं। शुक्रवार को सपा का प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलने जाने वाला था। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए कार्यक्रम को निरस्त कर दिया है।

सपा प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल जेल में जाकर भोलेंद्र पाल सिंह और पूर्व विधायक केदारनाथ सिंह के परिवार से मिलने वाला था। इस बीच भोलेंद्र पाल सिंह ने जेल प्रशासन के हवाले से पत्र जारी करवा कर खुद ही प्रतिनिधिमंडल से मिलने से मना कर दिया।

माना जा रहा है कि इसके बाद कार्यक्रम को स्थगित करने का निर्णय पार्टी की ओर से लिया गया है। इस संबंध में सपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर स्व. केदारनाथ सिंह की प्रतिमा स्थल पर जाने, उनके परिवार वालों से मिलने और जेल में बंद भोलेंद्र सिंह से मिलने का कार्यक्रम शुक्रवार को था। अब प्रदेश नेतृत्व ने कार्यक्रम निरस्त कर दिया है। आगे जैसे दिशा-निर्देश मिलेगा, उसके मुताबिक कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed