{"_id":"68ae03b895964977ff07e02c","slug":"gorakhpur-news-station-director-will-now-be-called-chief-area-manager-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1050670-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: स्टेशन निदेशक अब कहलाएंगे मुख्य एरिया मैनेजर कहलाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: स्टेशन निदेशक अब कहलाएंगे मुख्य एरिया मैनेजर कहलाएंगे
विज्ञापन
आनंदनगर-नौतनवा और सीवान-पनियहवा तक करेंगे निगरानी
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर तैनात स्टेशन निदेशक अब मुख्य एरिया मैनेजर कहलाएंगे। पदनाम में यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इसके साथ ही कार्यक्षेत्र का दायरा भी बढ़ा दिया गया है। गोरखपुर के मुख्य एरिया मैनेजर रतनदीप गुप्ता का कार्यक्षेत्र आनंदनगर-नौतनवा, गोरखपुर-बस्ती के साथ ही गोरखपुर-सीवान और पनियहवा तक होगा।
मुख्य एरिया मैनेजर को स्टेशन और खड़ी ट्रेनों में त्वरित सफाई और स्वच्छता का विशेष ख्याल रखना होगा। बुकिंग और आरक्षण कार्यालय निर्बाध चले, इसके के लिए कर्मचारियों की संख्या सुनिश्चित करानी होगी। ट्रेनों का रखरखाव बेहतर रखने में सभी विभागों से समन्वय और पूछताछ खिड़की को पूरी तरह से क्रियान्वित रखना मुख्य कार्यों में शामिल हैं। रेलवे में स्टेशन निदेशक का पद 2016 में ए-1 स्टेशनों पर ग्राहकों को बेहतर सेवा और कार्यप्रणाली में सुधार लाने के उद्देश्य से अस्तित्व में आया। यह पद सीधे तौर पर स्टेशन के समग्र संचालन और ग्राहक सेवा के लिए जिम्मेदार है।