फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Start courses related to foreign

Gorakhpur News: आईटीआई में शुरू कराएं विदेशी भाषाओं से संबंधित पाठ्यक्रम

Fri, 07 Mar 2025 12:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Start courses related to foreign
सीएम ने जंगल कौड़िया में आईटीआई कॉलेज का किया निरीक्षण
विज्ञापन

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जंगल कौडिया के ग्राम काजीपुर स्थित स्व. रामपति यादव आईटीआई का निरीक्षण किया। कहा कि आईटीआई में विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के साथ कैंपस प्लेसमेंट, कॅरियर काउंसिलिंग और वर्क एक्सपोजर दिया जाए। आईटीआई में विदेशी भाषाओं से संबंधित पाठ्यक्रम का संचालन भी किया जाए। इससे विदेशों में नौकरी के लिए जाने वाले छात्रों को किसी प्रकार की भाषाई असुविधा का सामना न करना पड़े।
सीएम ने विद्यार्थियों से संवाद करके प्रशिक्षण की जानकारी ली और प्रोत्साहित किया। कहा कि स्थानीय आवश्यकता के अनुसार छात्रों को दक्ष किया जाए। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद विद्यार्थियों की आय का मार्ग प्रशस्त हो, इसके लिए भविष्य की जरूरतों पर आधारित कोर्स का संचालन किया जाए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को सफलता का मूलमंत्र भी दिया। कहा कि छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दें क्योंकि इससे बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान किया जा सकता है। स्वयं के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करने की सीख देते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को आत्म अनुशासन के पालन करने को कहा। इस अवसर पर जन प्रतितिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


-
बंधों के संवेदनशील स्थलों पर कराएं बोल्डर पिचिंग
सीएम योगी ने रोहिन नदी पर बनने वाले पंपिंग स्टेशन का किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्राम सिउरिया के पास रोहिन नदी पर बनने वाले पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण किया। कहा कि कार्य समय से पूरा कराएं और नियमित संचालन हो ताकि जलभराव की समस्या खत्म हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देश दिया कि इसे त्वरित गति से कार्य कराकर पूरा कराएं। किसी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। सीएम ने बंधे पर पिचिंग का कार्य कराने का निर्देश भी अधिकारियों काे दिया। कहा कि संवेदनशील स्थलों पर बोल्डर पिचिंग भी कराएं। इसके बाद उन्होंने कटनिया नाले का निरीक्षण करते हुए प्लाटून पुल बनाने का निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed