फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Stale chicken found in the kitchen, there was no expiry date on the curd packet.

Gorakhpur News: किचन में मिला बासी चिकन, दही के पैकेट पर नहीं थी एक्सपायरी डेट

Fri, 10 Jan 2025 12:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Stale chicken found in the kitchen, there was no expiry date on the curd packet.
एम्स : खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की जांच, दही, दाल, जीरा, मसाला और सॉस का लिया गया सैंपल
विज्ञापन


30 विद्यार्थियों को हुई थी फूड प्वाॅइजनिंग, बासी मीट खाने का है अंदेशा

गोरखपुर। फूड प्वॉइजनिंग का मामला सामने आने के बाद बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने एम्स के मेस में खाद्य सामग्रियों का नमूना लिया। इस दौरान टीम यह देखकर चौंक गई कि किचन के फ्रिज में बासी चिकन रखा था। वहीं दही के पैकेट पर एक्सपायरी डेट भी नहीं थी। टीम ने कुछ खाद्य पदार्थों के नमूनों की मौके पर ही जांच की। इसके अलावा दही समेत पांच नमूनों का सैंपल भी लिया।
दो दिन पहले एम्स के कई छात्र फूड प्वाॅइजनिंग के चलते बीमार हो गए थे। परिसर में चर्चा है कि करीब 30 छात्र-छात्राओं ने मेस में खाना खाया था, जिसके बाद सभी को उल्टी-दस्त होने लगी। कहा जा रहा है कि इन लोगों ने मीट खाया था। हालांकि, एम्स प्रशासन की तरफ से बताया गया कि कुल 19 छात्र बीमार हुए थे, जिनमें से 18 की हालत अब ठीक है। एक छात्रा जिसकी स्थिति गंभीर थी, उसे चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को यह मामला मीडिया में आने के बाद दोपहर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र मोहन त्रिपाठी की अगुवाई में पहुंची और किचन में रखी सामग्री की जांच की। इस दौरान कैंटीन रखे कई खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता ठीक नहीं दिख रही थी। इसके बाद टीम ने पके भोजन के कुछ सैंपल लेकर फूड सेफ्टी वैन के लैब में इसकी जांच की। इसके बाद टीम ने यहां से दही, सॉस, जीरा, मसाला और अरहर के सैंपल लिए। किचन में गंदगी दिखी। इसके अलावा किचन के फ्रिज में चिकन रखा था, जिसे संभवत: एक दिन पहले बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बीते सितंबर में भी मिला था खाने में कीड़ा
एम्स के मेस में बने खाने में बीते सितंबर में कीड़ा मिलने के बाद हंगामा मचा था। अगले दिन पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग टीम ने जांच की थी तो कैंटीन में भी एक्सपायरी डेट का नमकीन मिला था। इसके बाद कैंटीन में पनीर, समोसा और नमकीन के सैंपल भी लिए गए थे। कैंटीन को बंद करा दिया गया था। सैंपल में दो नमूने फेल भी हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed