फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Stabbing incident in a dispute stemming from an old rivalry; two brothers seriously injured

Gorakhpur News: पुरानी रंजिश में विवाद में चाकूबाजी, दो सगे भाई गंभीर

Thu, 15 Jan 2026 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 15 Jan 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Stabbing incident in a dispute stemming from an old rivalry; two brothers seriously injured
- बांसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम महुआपार बघराई में लूडो खेलने को लेकर हुए था विवाद
विज्ञापन

- पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही युवकों पर वारदात को अंजाम देने का आरोप, दोनों जिला अस्पताल रेफर

बांसगांव। क्षेत्र के ग्राम महुआपार बघराई में लूडो खेलने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बृहस्पतिवार को विवाद की रंजिश में चाकू से किए गए हमले में दो सगे भाई शुभम और शिवम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी अनिल, सुनील और अंकित को हिरासत में ले लिया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
ग्राम महुआपार बघराई निवासी शुभम कुमार ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे गांव के ही अनिल उसका भाई सुनील और अंकित पुरानी रंजिश को लेकर उनके पास पहुंचे। आरोप है कि वे पहले से चाकू लेकर आए थे और पहुंचते ही उसके साथ भाई शिवम पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में शिवम के पेट में कई जगह चाकू के गंभीर जख्म हो गए हैं जबकि शुभम को कमर के ऊपर चाकू लगने से गंभीर चोटें आई हैं। अचानक हुए हमले से गांव में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

परिजनों और ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव कर दोनों भाइयों को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। वारदात के बाद परिजन दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसगांव लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में दोनों भाइयों का इलाज जारी है। पीड़ित पक्ष के अनुसार कुछ दिन पहले लूडो खेलने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी और झगड़ा हुआ था, तभी से आरोपियों के साथ रंजिश चली आ रही थी। इसी पुरानी दुश्मनी के चलते आरोपियों ने मौका पाकर जानलेवा हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। चाकूबाजी में शामिल तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना में प्रयुक्त चाकू की बरामदगी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed