फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: SSP strict on stopping bus on road and picking up passengers, called a meeting

Gorakhpur News: सड़क पर बस खड़ी कर सवारी भरने पर एसएसपी सख्त, बुलाई बैठक

Wed, 28 May 2025 01:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: SSP strict on stopping bus on road and picking up passengers, called a meeting
आरएम, आरटीओ व एसपी ट्रैफिक व अन्य अफसरों संग बैठक कर समस्या के निजात पर करेंगे चर्चा
विज्ञापन

गोरखपुर। रेलवे स्टेशन रोड पर बस अड्डे के सामने जाम को लेकर एसएसपी राजकरन नय्यर सख्त हैं। रोडवेज के सामने बसें खड़ी कर सवारी भरने की समस्या के निराकरण के लिए एसएसपी ने बुधवार शाम में बैठक बुलाई है। इसमें आरएम, आरटीओ, एसपी ट्रैफिक सहित अन्य विभागों के अफसर शामिल होंगे।
रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन के बाहर चालक सड़क पर बस खड़ी कर सवारियां भरते हैं। इससे लगभग रोजाना ही जाम लगता है। मालूम हो रोजाना रोडवेज करीब 1000 अनुबंधित व 200 के करीब सरकारी बसों का परिचालन होता है। सड़क पर सवारियां बैठाने से बस स्टेशन के सामने की मुख्य सड़क की एक लेन पर जाम लग जाता है। इससे रेलवे स्टेशन की तरफ यात्रियों को जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक संजय कुमार ने बताया कि यातायात पुलिस की तरफ से लगातार सड़क किनारे वाहन खड़ा कर सवारी भरने वालों के लिए अभियान चलाया जाता है। बावजूद इसके बस चालक नहीं चेत रहे हैं। बताया कि एसएसपी ने रोडवेज बस स्टेशन के बाहर बस खड़ी कर सवारी भरने की समस्या को लेकर बैठक बुलाई है। बैठक में जो भी दिशा-निर्देश प्राप्त होगा उस पर अमल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed