{"_id":"6776ee0473c72534f605f7a5","slug":"gorakhpur-news-sports-festival-will-start-with-half-marathon-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-797441-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: हाफ मैराथन से होगी खेल महोत्सव की शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: हाफ मैराथन से होगी खेल महोत्सव की शुरूआत
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर महोत्सव में आयोजित होनी वाली खेल प्रतियोगिताओं की शुरूआत राज्य स्तरीय पुरुष व महिला हाफ मैराथन से प्रतियोगिता से आठ से 11 जनवरी के मध्य क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में होगी। हाफ मैराथन को छोड़कर अन्य खेलों में सिर्फ गोरखपुर के खिलाड़ी शामिल होंगे। खेल विभाग ने खेल प्रतिस्पर्धाओं के आयोजन के साथ ही खेलों की सूची को अंतिम रूप दे दी है।
आरएसओ आले हैदर ने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत राज्य स्तरीय हाफ मैराथन (महिला व पुरुष) को छोड़कर सभी प्रतियोगिताएं जिला स्तरीय होंगी। विकलांग ट्राई साइकिल रेस (पुरुष) को छोड़कर अन्य 12 प्रतियोगिताएं जूनियर स्तर पर होंगी। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के नाम खेल विभाग को पांच जनवरी तक उपलब्ध कराने होंगे। इसी आधार पर खेलवार खिलाड़ियों की सूची फाइनल की जाएगी। निर्धारित तिथि तक जिनके नाम नहीं मिलेंगे वह प्रतियोगिता में प्रतिभाग नहीं कर सकेंगे।
महोत्सव के अंतर्गत 12 प्रमुख खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। आठ व नौ जनवरी को राज्य स्तरीय पुरुष-महिला हाफ मैराथन रेस, जिला स्तरीय बास्केटबाॅल बालक-बालिका, जिला स्तरीय कुश्ती बालक-बालिका, जिला स्तरीय बैडमिंटन बालक-बालिका, हैंडबाॅल बालक-बालिक तथा जिला स्तरीय बालक फुटबाॅल प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसी प्रकार 10 व 11 जनवरी को जिला स्तरीय जिम्नास्टिक बालक-बालिका, कबड्डी बालक-बालिका, टेबुल टेनिस बालक-बालिका, दिव्यांग ट्राई रेस, हाॅकी बालक प्रतियोगिता, जिला स्तरीय बालक बाक्सिंग, बालक रोइंग तथा खो-खो बालक-बालिका प्रतियोगिता का आयोजन होगा।