{"_id":"67b78f41328996da52063f99","slug":"gorakhpur-news-spiritual-film-festival-vivek-agnihotri-shekhar-kapur-vikas-bahl-will-participate-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-847225-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"आध्यात्मिक फिल्म महोत्सव : विवेक अग्निहोत्री, शेखर कपूर, विकास बहल होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आध्यात्मिक फिल्म महोत्सव : विवेक अग्निहोत्री, शेखर कपूर, विकास बहल होंगे शामिल
विज्ञापन
आयोजन 20 मार्च से, देश-विदेश की 22 फिल्में अभी तक चयनित
पांच मार्च को जारी होगी 50 फिल्मों के अंतिम चयन की सूची
गोरखपुर। योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में पर्यटन विभाग की ओर से 20 से 22 मार्च तक आध्यात्मिक फिल्म महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। इसमें विवेक अग्निहोत्री, शेखर कपूर, विकास बहल जैसे फिल्मकारों की मौजूदगी रहेगी। साथ ही अभी तक चीन, स्पेन, यमन, नेपाल, कतर, बांग्लादेश आदि सहित 22 फिल्मों को चयनित कर लिया गया है। चयनित सभी फिल्मों को सीएम योगी को दिखाने की तैयारी भी चल रही है।
आयोजन की जिम्मेदारी संभाल रही मुंबई की संस्था इंडियन इंफोटेंनमेंट मीडिया कार्पोरेशन (आईआईएमसी) की सचिव केतकी कपाड़िया का कहना है कि उन्होंने मंगलवार को शहर का दौरा किया है। आयोजन स्थल देखने के बाद पर्यटन विभाग के उप निदेशक रवींद्र मिश्रा के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की है। महोत्सव में दिखाने के लिए कुल 50 फिल्मों का चयन पांच मार्च तक किया जाएगा। क्षेत्रीय पर्यटन विभाग के उप निदेशक रवींद्र कुमार मिश्र ने बताया कि यह फिल्म महोत्सव आस्था व कला का संगम होगा।
--
अब तक यह फिल्में हुईं हैं चयनित
देश की फिल्मों में द्वंद्व, अमृत मंथन, इंडियाज ग्रैंड फेस्टिवल दुर्गा पूजा, होली विद गाड, कुमार तुली, वाराणसी : सिटी ऑफ निर्माण, अनटोल्ड स्टोरी : कालैभरव, विटविन गाड्स एंड डेमंस, टीयर्स ऑफ शिवा, द सेलिब्रेशन ऑफ दुर्गापूजा शामिल हैं। वहीं विदेशी फिल्मों में रोमांस सागा आवर राम एंड सीता (चीन), वाराणसी रोड (स्पेन), द फेरी कल्चर ऑफ जोगी (नेपाल), धर्मशाला : लिटिल ल्हासा (कतर), चिनिशपुर कालीबाड़ी (बांग्लादेश), चिल्ड्रेंस ईद (यमन) आदि फिल्में हैं।