फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Spice Jet's four days extra air service to Delhi

Gorakhpur News: स्पाइस जेट की दिल्ली के लिए चार दिन अतिरिक्त हवाई सेवा

Sun, 11 May 2025 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Spice Jet's four days extra air service to Delhi
दो दिन के लिए मिली अतिरिक्त सेवा के दौरान यात्रियों को हुई सहूलियत
विज्ञापन


यात्रा करने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए शुरु की गई सेवा
गोरखपुर। एयरपोर्ट पर दिल्ली की यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्पाइसजेट ने दिल्ली के लिए अतिरिक्त हवाई सेवा शुरू की है। शनिवार और रविवार को अतिरिक्त फ़्लाइट दिल्ली के लिए चलाई है। इससे यात्रियों को यात्रा में काफी सहूलियत मिली है। कंपनी 15 व 16 मई को भी अतिरिक्त फ्लाइट दिल्ली के लिए चलाएगी।

एयरपोर्ट निदेशक आरके पराशर ने बताया कि गोरखपुर से दिल्ली आने व जाने वाले यात्रियों की भीड़ देखते हुए स्पाइस जेट ने अपनी इस दो दिवसीय हवाई सेवा की शुरुआत की है। शनिवार को दिल्ली से 4.50 बजे स्पाइसजेट की फ्लाइट गोरखपुर के लिए रवाना हुई, जो शाम सात बजे पहुंची। यहां से फिर वही फ्लाइट 7.30 बजे शाम में दिल्ली के लिए रवाना हुई, जो 9:30 बजे दिल्ली पहुंची। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त सेवा यात्रियों की भीड़ को देखते हुए शुरु हुई है। स्पाइसजेट ने 15 व 16 मई को फिर दो दिन की सेवा देने की जानकारी दी है। इस अतिरिक्त सेवा के तहत स्पाइस जेट की फ्लाइट दिल्ली से शाम छह बजे उड़ान भरकर 8:40 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेगी। इसके बाद रात नौ बजे यहां से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। रात 11 बजे दिल्ली में लैंड करेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट प्रशासन अतिरिक्त फ्लाइट की सेवाएं उपलब्ध करा है, ताकि यात्रियों को आवागमन में सहूलियत मिले।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed