फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Special trains will run less during Diwali and Chhath, difficulties will increase

Gorakhpur News: दिवाली और छठ में कम चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, बढ़ेंगी मुश्किलें

Sat, 21 Jun 2025 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Special trains will run less during Diwali and Chhath, difficulties will increase
पुराने वाशिंग पिट की दो लाइनें दिसबंर तक रहेंगी बंद, चल रहा है काम
विज्ञापन

अब आसपास के स्टेशनों पर कुछ स्पेशल ट्रेनों की धुलाई-सफाई का होगा इंतजाम
गोरखपुर। दिवाली और छठ में यात्रियों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। दिल्ली-मुंबई के लिए कुछ चुनिंदा स्पेशल ट्रेनें ही इस बार चल पाएंगी। वह भी समय से रवाना हो पाएंगी, इसकी गारंटी कम ही है। पुराने वाशिंग पिट की दो लाइनें दिसंबर तक बंद कर दी गई हैं। यहां नई लाइन बनाने का काम चल रहा है। विकल्प के तौर पर रेल प्रशासन ने स्पेशल ट्रेनों के लिए आसपास के स्टेशनों पर ही सफाई-धुलाई का इंतजाम करने का निर्णय लिया है।

दिवाली और छठ में गोरखपुर से दिल्ली, मुंबई, अमृतसर, राजकोट, यशवंतपुर के बीच प्रत्येक वर्ष गोरखपुर से 10 से 12 स्पेशल ट्रेनें चलती हैं। इसके अलावा गोरखपुर से होकर बिहार, बंगाल की ओर से करीब 15 ट्रेनें जाती हैं। लेकिन, इस बार गोरखपुर से स्पेशल ट्रेन चला पाना आसान नहीं है। पुराने वाशिंग पिट पर तीन लाइनों में से दो लाइनों दिसंबर तक बंद कर दी गई है। इन लाइनों पर रोजाना 20 से ज्यादा ट्रेनों की धुलाई होती है। नियमित रूप से चल रही ट्रेनों के ही मेंटेनेंस (मरम्मत) में अभी दिक्कत आ रही है। गोदान एक्सप्रेस को गोंडा, गोरखपुर एलटीटी को नौतनवा, गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस को बढ़नी, गोरखपुर साबरमती एक्सप्रेस को थावे स्टेशन से संचालित किया जा रहा है। जबकि, कुछ स्पेशल ट्रेनाें को भी दूसरे स्टेशनों पर धुलाई-सफाई के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह का कहना है कि आसपास के वाशिंग पिट वाले स्टेशनों से ट्रेनों का मेंटेनेंस कराया जाएगा। ओल्ड वाशिंग पिट पर नई लाइन बन जाने से ट्रेनों के संचालन में सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed