{"_id":"681bba50a879042e59019572","slug":"gorakhpur-news-special-train-will-run-for-delhi-from-may-16-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-927710-2025-05-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: यात्रियों के लिए खुशखबरी... दिल्ली के लिए चलेगी विशेष ट्रेन, जानिए कब से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: यात्रियों के लिए खुशखबरी... दिल्ली के लिए चलेगी विशेष ट्रेन, जानिए कब से
Thu, 08 May 2025 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 01:23 AM IST
सार
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 05283 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी प्रत्येक शुक्रवार को मुजफ्फरपुर से सुबह 06:30 बजे प्रस्थान कर मोतीपुर, मेहसी, चकिया, पिपरा, बापूधाम मोतिहारी, सगौली, बेतिया, नरकटियागंज, हरिनगर, बगहा होते हुए अपराह्न 15:00 बजे गोरखपुर से चलकर 16:03 बजे बस्ती, गोंडा, लखनऊ, हरदोई, शाहजहांपुर, दूसरे दिन मुरादाबाद से चलकर सुबह 05:00 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी।
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन( सांकेतिक)
विस्तार
रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर वाया गोरखपुर साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन मुजफ्फरपुर से 16 मई से 27 जून तक प्रत्येक शुक्रवार और आनंद विहार टर्मिनस से 17 मई से 28 जून तक प्रत्येक शनिवार को सात फेरों में किया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 05283 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी प्रत्येक शुक्रवार को मुजफ्फरपुर से सुबह 06:30 बजे प्रस्थान कर मोतीपुर, मेहसी, चकिया, पिपरा, बापूधाम मोतिहारी, सगौली, बेतिया, नरकटियागंज, हरिनगर, बगहा होते हुए अपराह्न 15:00 बजे गोरखपुर से चलकर 16:03 बजे बस्ती, गोंडा, लखनऊ, हरदोई, शाहजहांपुर, दूसरे दिन मुरादाबाद से चलकर सुबह 05:00 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी।
विज्ञापन
वापसी यात्रा में 05284 आनंद विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी प्रत्येक शनिवार को आनंद विहार टर्मिनस से सुबह 07:00 बजे प्रस्थान कर मुरादाबाद, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, गोंडा, बस्ती होते हुए रात 21:10 बजे गोरखपुर से चलकर, बगहा, दूसरे दिन हरिनगर, नरकटियागंज, बेतिया, सगौली, बापूधाम मोतिहारी, पिपरा, चकिया, मेहसी, मोतीपुर होते हुए सुबह 04:50 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन