फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: SP protests against Akhilesh's arrest, six detained

Gorakhpur News: अखिलेश की गिरफ्तारी के विरोध में सपा का प्रदर्शन, छह हिरासत में

Tue, 12 Aug 2025 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: SP protests against Akhilesh's arrest, six detained
शास्त्री चौराहे पर विरोध प्रदर्शन कर रहे समाजवादी पार्टी युवजन सभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं
आंबेडकर चौक और शास्त्री चौक पर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया, दो घंटे बाद पुलिस ने छोड़ा
विज्ञापन

गोरखपुर। दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपा यूथ और मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के कार्यकर्ताओं ने शास्त्री चौक और आंबेडकर चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान धरने पर बैठ गए। पुलिस ने हटाने की कोशिश की तो जमीन पर लेट गए। पुलिस ने छह पदाधिकारियों को हिरासत में लिया और दो घंटे बाद सभी को रिहा कर दिया।

मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष अविनाश तिवारी के नेतृत्व में सोमवार दोपहर करीब दो बजे शास्त्री चौक पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी कराई है। इसके विरोध में सपा कार्यकर्ता संघर्ष को तैयार हैं। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हटाने की कोशिश की, इस दौरान कुछ नेता जमीन पर लेटकर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर कैंट थाने गई और बाद में सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में राहुल यादव, एहतेशाम खान, कपिलमुनि यादव, अनूप यादव, धर्मेन्द्र यादव, महेंद्र यादव, असीम जमाल आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में समाजवादी यूथ ब्रिगेड के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. आजम लारी व मनोज यादव के नेतृत्व में आंबेडकर चौक पर कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ता सभा के महानगर अध्यक्ष डीपी सरोज, जिला उपाध्यक्ष जेपी यादव, शहीद अंसारी, अनिल भारती, विष्णु मोहन यादव, आतिफ अंसारी, मो. आदिल, सत्यम यादव, राहुल, संतोष गोंड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed