{"_id":"6712f7bd0ee8798df80e82a9","slug":"gorakhpur-news-sp-delegation-will-go-to-the-house-of-suspended-constable-pankaj-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-720266-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: निलंबित सिपाही पंकज से मिलने घर जाएगा सपा का प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: निलंबित सिपाही पंकज से मिलने घर जाएगा सपा का प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन
गोरखपुर। संतकबीरनगर के रहने वाले निलंबित सिपाही पंकज के घर 20 अक्तूबर को सपा का एक प्रतिनिधिमंडल जाएगा। नेतृत्व सपा के संतकबीरनगर के सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद करेंगे। उनके साथ छह और लोग रहेंगे। पंकज पर डॉ. अनुज सरकारी और उनके बाउंसरों पर पिटाई का आरोप है। पुलिस ने पंकज पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। जबकि पंकज का मुकदमा नहीं दर्ज किया गया। इसे लेकर विभिन्न संगठन आंदोलनरत है।
समाजवादी पार्टी के मीडिया प्रभारी राजू तिवारी की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि सपा का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जाएगा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संतकबीरनगर के सांसद पप्पू निषाद करेंगे। उनके साथ पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, पूर्व विधायक अलगू चौहान, जिलाध्यक्ष संतकबीरनगर अब्दुल कलाम, जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम, शब्बीर कुरैशी, व रमेश चंद्र यादव साथ में रहेंगे।