फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Son has been caught doing wrong, send money otherwise he will go to jail

Gorakhpur News: 'हेलो ! तुम्हारा बेटा गलत हरकत करते पकड़ा गया है', पैसे भेजो वरना जाएगा जेल

Sun, 10 Nov 2024 01:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चौरीचौरा
संवाद न्यूज एजेंसी, चौरीचौरा Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 10 Nov 2024 01:36 PM IST
सार

चौरीचौरा के फुलवरिया टोला निवासी बृजेश कुमार के पास कॉल करके खुद को पुलिस बताने वाले अंजान व्यक्ति ने कहा कि लड़की के साथ गलत हरकत करते हुए तुम्हारा बेटा पकड़ा गया है, पैसे भेजो वरना जेल भेज देंगे।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Son has been caught doing wrong, send money otherwise he will go to jail
साइबर अपराध। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

चौरीचौरा के फुलवरिया टोला निवासी बृजेश कुमार के पास कॉल करके खुद को पुलिस बताने वाले अंजान व्यक्ति ने कहा कि लड़की के साथ गलत हरकत करते हुए तुम्हारा बेटा पकड़ा गया है, पैसे भेजो वरना जेल भेज देंगे। यह सुनकर बृजेश के होश उड़ गए।

विज्ञापन


उन्होंने आनन-फानन में कॉल करने वाले के नंबर चार हजार रुपये गूगल पे कर दिए। थोड़ी देर बाद बेटा घर लौटा तो सही बात पता चली। बृजेश ने कार्रवाई के लिए चौरीचौरा थाने में तहरीर दिया।
विज्ञापन

बृजेश ने तहरीर देकर बताया कि शनिवार को दोपहर के समय कॉल आई थी।

कॉल करने वाले की डीपी पर पुलिस का लोगो था। उसने बोला कि तुम्हारा बेटा लड़की से गलत हरकत में पकड़ा गया है। मोबाइल पर किसी के रोने की आवाज भी आ रही थी। डरकर जालसाजाें के नंबर पर पैसे भेज दिए। थोड़ी देर बाद बेटा घर आया तो बताया कि उसे कहीं कोई पुलिस ने नहीं पकड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed