फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Son accused of attempting to murder mother arrested

Gorakhpur News: मां की हत्या की कोशिश के आरोपी बेटे गिरफ्तार

Mon, 08 Jul 2024 07:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 07:18 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Son accused of attempting to murder mother arrested
गोरखपुर।
विज्ञापन

खोराबार इलाके में संपत्ति की लालच में बुजुर्ग मां की हत्या करने की कोशिश के आरोपी दो बेटों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं, बेटों की हैवानियत की शिकार बुजुर्ग का अभी एम्स में इलाज चल रहा है।


जानकारी के मुताबिक, रामनगर कड़जहां निवासी रामाज्ञा ने पुलिस में तहरीर दी थी। उसके अनुसार, चार जुलाई की रात आठ बजे के करीब एक व्यक्ति ने उन्हें सूचना दी कि उनकी मां शांति देवी रेलवे ट्रैक पर खून से लथपथ पड़ी हुई हैं। जब बताई गई जगह पर पहुंचा तो वहां उनकी मां दर्द से कराहती मिलीं। पूछने पर उन्होंने बताया कि बेटा मनीष चन्द व उसकी पत्नी सन्तराजी, बेटा जगलाल व उसकी पत्नी संगीता व मनीष के बेटे उदय ने जमीन की लालच में उन्हें बुरी तरह मारा पीटा और गला दबाया। मनीष ने पानी से भरी हुई बाल्टी में सिर डुबा दिया और बेहोश होने पर रेलवे ट्रैक पर लिटा दिया। संयोग से सिग्नल नहीं मिलने से ट्रेन रुक गई और लोको पायलट की नजर उन पर पड़ गई, जिससे उनकी जान बच गई। रामाज्ञा की तहरीर पर पुलिस ने मनीष, जगलाल,उनकी पत्नियों और पोते के खिलाफ केस दर्ज किया था। रविवार को पुलिस ने दोनों बेटों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed