फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: So that accidents do not happen... The road is becoming one-way while laying the girder on Deoria bypass-TP Nagar flyover

Gorakhpur News: ताकि न हो दुर्घटना... देवरिया बाईपास-टीपीनगर फ्लाईओवर पर गर्डर डालते समय वन-वे हो रही सड़क

Fri, 12 Sep 2025 02:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: So that accidents do not happen... The road is becoming one-way while laying the girder on Deoria bypass-TP Nagar flyover
सुरक्षा की दृष्टि से वाहनों को किया जा रहा डायवर्ट
विज्ञापन


गोरखपुर। देवरिया बाईपास-ट्रांसपोर्टनगर फ्लाईओवर का काम तेजी से चल रहा है। पिलर बनाने के बाद अब उसपर गर्डर रखा जा रहा है। गर्डर रखते समय कोई हादसा न हो इसके लिए उस दौरान सड़क वन-वे कर दी जा रही है। गर्डर को ऊपर रखने के बाद डायवर्जन को खत्म कर दिया जा रहा है।
बृहस्पतिवार को दोपहर 1:30 बजे के करीब रुस्तमपुर ढाले के पास पिलर संख्या 44 और 45 पर गर्डर रखा जा रहा था। उसे ऊपर रखकर रास्ते को खोल दिया गया। इसके बाद जब दूसरा गर्डर रखने की बारी आई तो टीपीनगर की ओर से पैडलेगंज जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया। वाहनों को दूसरे रास्ते से डायवर्ट कर दिया गया। इसके बाद गर्डर को पिलर पर रखकर रास्ते को खोल दिया गया। निर्माण कार्य में लगे कर्मचारियों का कहना था कि सुरक्षा की दृष्टि से ऐसा किया जा रहा है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष हो गई थी एसएसबी के एसआई की मौत
नवंबर 2024 में निर्माणाधीन नकहा ओवरब्रिज पर लोहे का गर्डर डाला जा रहा था। इस दौरान एक गर्डर गिरने से बाइक सवार दो लोग इसकी चपेट में आ गए। इसमें 45 वर्षीय एसएसबी के सब इंस्पेक्टर विजेंद्र कुमार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed