{"_id":"67214d98f58cb8fba7099f14","slug":"gorakhpur-news-smoke-suddenly-rises-in-contracted-bus-accident-averted-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-732163-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अनुबंधित बस में अचानक उठा धुआं, हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अनुबंधित बस में अचानक उठा धुआं, हादसा टला
विज्ञापन
सरदारनगर। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के गोरखपुर फोरलेन पर बरही मोड़ पर देर मंगलवार शाम देवरिया से गोरखपुर जा रही अनुबंधित बस में अचानक धुआं उठ गया। इससे अफरा-तफरी मच गई।
धुआं उठने के बाद यात्रियों ने शोर मचाया। बस नंबर यूपी-52 एटी-1665 के बस चालक ने फुलवरिया चौराहे पर बस को रोक दिया। जैसे ही बस रुकी तो 12 से 13 यात्री कूदकर बाहर आ गए। बस में तेज धुएं का गुबार उठने से आसपास के लोग भी हड़बड़ा गए। संयोग अच्छा था कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। सभी यात्री सकुशल रहे। दूसरी बस व अन्य वाहनों से यात्री अपने गंतव्य स्थान पर गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को किनारे करा दिया है।