{"_id":"685d9e071388d44a690894d5","slug":"gorakhpur-news-smoke-rose-from-short-circuit-in-humsafar-coach-parked-at-railway-station-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-984080-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रेलवे स्टेशन पर खड़ी हमसफर के कोच में शॉर्ट सर्किट से उठा धुआं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रेलवे स्टेशन पर खड़ी हमसफर के कोच में शॉर्ट सर्किट से उठा धुआं
विज्ञापन
एमसीबी में शार्ट सर्किट से धुआं निकलता देख यात्री मचाने लगे शोर
कोच अटेंडेंट ने एमसीबी ऑफ किया, आधे घंटे की देरी से रवाना हुई ट्रेन
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नौ पर खड़ी गोरखपुर से आनंद विहार जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस (12595) के एक कोच में बृहस्पतिवार को शॉर्ट सर्किट से धुआं उठने लगा। अचानक धुआं देख कोच में बैठे यात्री सहम गए। कोच अटेंडेंट ने तत्काल एमसीबी को ऑफ कर दिया, जिससे कुछ ही देर में धुआं खत्म हो गया। हालांकि इसके चलते ट्रेन आधे घंटे की देरी से रवाना हुई।
जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार को हमसफर एक्सप्रेस प्लेटफाॅर्म नंबर 9 पर खड़ी थी। शाम करीब 7.40 बजे अचानक बी-7 कोच से धुंआ निकलने लगा। धुआं देख यात्री शोर मचाने लगे। कोच अटेंडेंट ने तत्काल एमसीबी को बंद कर दिया। इसके कारण कोच में लगा एसी काम करना बंद कर दिया। इससे कोच में अंधेरा भी छा गया। कोच में बैठे यात्री नीचे उतर गए। रेलवे स्टॉफ ने खराबी को ठीक किया। रात करीब आठ बजे फाल्ट ठीक हो गया। टीम ने कोच में सुरक्षा की जांच की, इसके बाद 8:28 बजे ट्रेन रवाना की गई।