{"_id":"679d346344ff51189d08f9c9","slug":"gorakhpur-news-smart-parking-work-will-start-soon-in-buddha-vihar-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-826153-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बुद्ध विहार में स्मार्ट पार्किंग का जल्द शुरू होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बुद्ध विहार में स्मार्ट पार्किंग का जल्द शुरू होगा काम
विज्ञापन
देवरिया बाईपास पर पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने एक एकड़ में होगा निर्माण
गोरखपुर। देवरिया बाईपास रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने बुद्ध विहार फेज वन में जल्द ही स्मार्ट पार्किंग का निर्माण शुरू होगा। इस पार्किंग में 66 चार पहिया वाहन खड़े करने की जगह होगी। वहीं इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन भी होगा। एकड़ में बनने वाले इस पार्किंग व पिकनिक स्पॉट के लिए नोडल एजेंसी नामित कर दी गई है।
इस पार्किंग व पार्क का निर्माण कराने वाली निजी फर्म ही इसका संचालन भी करेगी। यह फर्म प्राधिकरण को हर महीने 8,90,900 रुपये किराए का भुगतान करेगी। जीडीए के प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने बताया कि बुद्ध विहार व्यावसायिक योजना में खाली पड़े दो पार्कों के बीच जीडीए की 4,050 वर्ग मीटर जमीन खाली है। चयनित फर्म अस्थायी क्योस्क का निर्माण करेगी। इसके अलावा 66 चार पहिया वाहनों को खड़ा करने के लिए स्मार्ट पार्किंग के साथ प्राधिकरण की ओर से पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन भी स्थापित होगा।
महिलाओं और पुरुषों के लिए टायलेट ब्लाॅक और पार्किंग के दोनों ओर 1800 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के दोनों पार्क की मरम्मत व सुंदरीकरण करना होगा। भूखंड को विकसित करने के साथ ही इसके देखरेख व संचालन का दायित्व चयनित फर्म ही उठाएगी। प्राधिकरण में फर्म को 30 लाख रुपये का प्रीमियम भी जमा करना होगा। निर्माण अवधि के दौरान एक साल उसे मासिक किश्त से छूट मिलेगी। 15 साल के लिए लाइसेंस प्रणाली पर अनुबंध कराया जाएगा।
विज्ञापन
--
कोट
बुद्ध विहार व्यावसायिक योजना में खाली पड़ी जमीन को पार्क, स्मार्ट पार्किंग और फूड जोन के तौर पर विकसित करने के चयनित निजी फर्म को कार्यादेश जारी कर दिया गया है। चयनित फर्म निर्माण, संचालक और रखरखाव करेगी। जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
आनंद वर्द्धन, उपाध्यक्ष, गोरखपुर विकास प्राधिकरण