फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Slogans raised in support of Palestine, protest against Israel, case registered

Gorakhpur News: फिलिस्तीन के समर्थन में नारे लगाए, इस्राइल का विरोध, केस दर्ज

Sun, 13 Apr 2025 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Slogans raised in support of Palestine, protest against Israel, case registered
तिवारीपुर इलाके में शुक्रवार दोपहर की घटना, सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल
विज्ञापन

पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में किया चालान
पकड़े गए आरोपियों में एक प्रतापगढ़ तो दूसरा आंबेडकरनगर का निवासी
गोरखपुर। तिवारीपुर इलाके के सूर्य विहार पुलिस चौकी अंतर्गत एक धार्मिक स्थल के पास शुक्रवार दोपहर कुछ युवाओं ने फिलिस्तीन के समर्थन में नारेबाजी करते हुए इस्राइल का विरोध किया। साथ ही सभा के माध्यम से पोस्टर-बैनर लहराते हुए इस्राइल के खिलाफ नारेबाजी की। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शनिवार को तिवारीपुर पुलिस ने चार आरोपियों पर केस दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया।
तिवारीपुर पुलिस के मुताबिक, नारेबाजी करने वाले युवक नौजवान भारत सभा व दिशा छात्र संगठन के सदस्य हैं। नारेबाजी में शामिल अंबरीश, आकाश, प्रसेन और धर्मराज के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। प्रतापगढ़ जिले के कौंधियारा थाने के हरिहान गांव निवासी अंबरीश तोरी व आंबेडकरनगर जिले के रामपुर साहब रामगांव निवासी आकाश कुमार को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया गया। प्रसेन और धर्मराज की तलाश चल रही है।
विज्ञापन

उप निरीक्षक अखिलेश कुमार ने तहरीर देकर शुक्रवार को केस दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम के 0साथ सूर्य विहार पहुंचे। वहां कुछ युवक बिना अनुमति के सड़क पर पोस्टर-बैनर लेकर इस्राइल के विरुद्ध व फिलिस्तीन के समर्थन में नारे लगा रहे थे। इससे सड़क पर आवागमन प्रभावित हो गया था। समझाने के बाद भी उनलोगों पर कोई असर नहीं हुआ। काफी मशक्कत के बाद सभी को हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान 59 बुकलेट और 16 पोस्टर मिले, जिसपर विभिन्न स्लोगन लिखे हुए थे। इसके अलावा फिलिस्तीन के दो झंडे भी बरामद हुए। इस संबंध में कोतवाली सीओ ओंकार दत्त तिवारी ने बताया है कि केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed