फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Sleeper bus going from Delhi to Bihar caught fire, passengers saved but luggage in ashes

Gorakhpur News: दिल्ली से बिहार जा रही स्लीपर बस में लगी आग, यात्री बचे लेकिन सामान राख

Thu, 07 Nov 2024 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Sleeper bus going from Delhi to Bihar caught fire, passengers saved but luggage in ashes
सहजनवां (गोरखपुर)। दिल्ली से यात्रियों को लेकर बिहार जा रही एसी स्लीपर बस में सुबह 11 बजे आग लग गई। सहजनवां के चकिया चौराहे पर स्थित एक ढाबे पर चालक ने बस रोकी थी। यात्री चाय-पानी के लिए उतरे थे। इसी दौरान बस के पिछले हिस्से में अचानक आग लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड के साथ पहुंची पुलिस टीम ढाई घंटे बाद आग को काबू कर सकी। आग से यात्रियों के सामान जलकर राख हो गए।
विज्ञापन

घटना के बाद चालक-परिचालक फरार हो गए। सहजनवां पुलिस ने यात्रियों को दूसरी बस से बिहार रवाना किया। इधर, आग के कारणों का पता नहीं चल सका। पुलिस शाॅर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जता रही है।
विज्ञापन


यात्रियों ने बताया कि बाबा खाटू श्याम ट्रेवल्स दिल्ली की डबल डेकर बस (BR06, PF1024) मंगलवार शाम चार बजे करीब 35 यात्रियों को लेकर दिल्ली से बिहार के समस्तीपुर जाने के लिए निकली थी। रास्ते में कई और यात्री भी बैठे। रातभर चलने के बाद सुबह 11 बजे सहजनवां के चकिया चौराहे पर स्थित केसर सिंह के ढाबे पर पहुंचकर चालक ने बस रोकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक-एक करके सभी यात्री उतरकर ढाबे पर चाय-पानी पीने लगे। तभी अचानक बस में आग लग गई। यात्रियों समेत अन्य ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। बगल में पेट्रोल पंप मालिक की सूचना पर सहजनवां थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मी दमकल वाहन के साथ मौके पर पहुंचे। आग इतनी तेज थी कि उसे बुझाने में दमकल के दो वाहनों को लगाना पड़ा।
..............................
जल गए सामान और पैसे, अब घर कैसे जाएं...
बस में सभी यात्री बिहार के रहने वाले थे और छठ मनाने के लिए घर जा रहे थे। मधुबनी बिहार जा रहे संजीव चौधरी ने बताया कि बैग में पांच लाख नकद और 60 हजार रुपये के कपड़े थे। 18 नवंबर को लड़की की शादी है। आग लगने से दो लाख रुपये तो पूरी तरह राख हो गए। बचे तीन लाख में भी आधे से अधिक जल गए हैं। यात्री चुनमुन अपना टिकट दिखाते हुए रोने लगीं। बोलीं-आग में मेरा पूरा सामान जल गया। कुछ नहीं बचा है।
जय प्रकाश मिश्र ने कहा कि बैग में उन्होंने 10 हजार रुपये रखे थे, वे जल गए। गंभीर चौधरी ने कहा कि वह परिवार के साथ घर जा रहे थे। पत्नी का जेवर समेत अन्य सामान बैग में रखे थे, आग में जल गए। यदुवीर भंडारी, वेद प्रकाश समेत अन्य यात्रियों ने कहा कि सालभर की उनकी पूरी कमाई जलकर राख हो गई। अब वे लोग घर कैसे जाएंगे। वहीं दर्जनों यात्री घटना के बाद रोते हुए इधर-उधर भटक रहे थे। वे बोल रहे थे कि सामान के साथ पैसे भी जल गए। अब घर कैसे जाएंगे। बाद में सभी यात्रियों को पुलिस ने एक जगह इकट्ठा किया और उनके घर जाने की व्यवस्था बनाई।

सहजनवां थानेदार विशाल उपाध्याय ने कहा कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। बस में रखा उनका सामान जल गया है। आशंका है कि शाॅर्ट सर्किट से बस में आग लगी होगी। चालक व परिचालक की तलाश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed