फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Skin is burning due to heat wave in Gorakhpur. number of patients in OPD is increasing

Gorakhpur News: हीट वेव से झुलस रही त्वचा, बढ़ रही ओपीडी में मरीजों की संख्या- चिकित्सकों ने दी ये सलाह

Thu, 25 Apr 2024 11:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 25 Apr 2024 11:46 AM IST
विज्ञापन
Skin is burning due to heat wave in Gorakhpur. number of patients in OPD is increasing
धूप में बाइक पर मुंह ढक कर जाते हुए - फोटो : अमर उजाला

गर्मी और तेज धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। तीखी धूप लोगों के चेहरे और हाथ-पैर की त्वचा को झुलसाने लगी है। हालात यह हैं कि सनबर्न, रेड स्पाॅट, खुजली के मरीजों की संख्या जिला अस्पताल की ओपीडी में बढ़ गई है। इसके साथ ही पहले से झांई, मुंहासे वाले मरीजों की समस्या और भी बढ़ गई है। उनके चेहरे के स्पॉट और भी गहरे हो गए हैं।

विज्ञापन


सनबर्न के मरीज खुजली और जलन की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। सूरज की रोशनी के सीधे संपर्क में आनेवाले शरीर के हिस्सों जैसे चेहरे, गर्दन, हाथ और पैर पर छोटे-छोटे दाने, गहरे लाल धब्बे हो जाने की समस्या पैदा हो रही है। इसके साथ ही चेहरे को सुरक्षित रखने के लिए बिना परामर्श सन्स क्रीम लगाने से भी चेहरे पर जलन की समस्या लेकर कुछ मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन


गलत क्रीम से उनके चेहरे पर उपस्थित दाग और भी गहरे हो गए है जिससे उनकी दिक्कत बढ़ गई है। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 50 से 60 लोग सनबर्न और त्वचा संबंधी समस्याओं को लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सलाह-
दिन में 11 बजे से 3 बजे तक आवश्यकता पड़ने पर ही बाहर निकलें, धूप के सीधा संपर्क में रहने से जितना हो सके बचें।
पूरी आस्तीन के कपड़े पहने, बाहर छाता लेकर जाए।

डाॅक्टर के परामर्श पर त्वचा के टाइप के अनुसार ही सन्स क्रीम का उपयोग करें।
प्राकृतिक चीजों के सम्पर्क में रहें। हरी सब्जियां और फल खाएं, पानी अधिक पीएं।

झाई वाले मरीज स्टेरॉयड वाली क्रीम का उपयोग बिल्कुल भी ना करें, अन्यथा समस्या और भी बढ़ सकती है।
सन्सक्रीम का इस्तेमाल डॉक्टर के परामर्श पर ही करें।

प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक जिला अस्पताल डॉ राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि इन दिनों ओपीडी में सनबर्न के मरीजों की संख्या ज्यादा दिख रही है। इन दिनों तापमान तेजी से बढ़ रहा है। दोपहर के समय तापमान और भी ज्यादा रहता है। ऐसे में पानी ज्यादा पीएं और तरल पदार्थ का अत्याधिक सेवन करें। धूप से बचने की कोशिश करें। डॉक्टर से परामर्श के बाद सन्स क्रीम लगाए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed