फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Sixlane: Be it sidelane or footpath, everywhere is occupied, parking has been made

सिक्सलेन : साइडलेन हो या फुटपाथ हर जगह कब्जा, बना दी पार्किंग

Fri, 28 Feb 2025 12:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Sixlane: Be it sidelane or footpath, everywhere is occupied, parking has been made
गोरखपुर। नौसड़-पैड़लेगंज सिक्सलेन के किनारे साइडलेन के बनते ही उसपर कब्जा भी शुरू हो गया है। साइडलेन को लोगों ने पार्किंग बना दिया है। इसी तरह पैड़लेगंज-मोहद्दीपुर रोड पर फुटपाथ पर अस्थायी दुकानें लगी हुई हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रुस्तमपुर से पैड़लेगंज की तरफ जाने पर साइडलेन पर जगह-जगह गाड़ियां खड़ी दिखीं। कुछ दुकानदारों के तो कुछ ग्राहकों के वाहन पार्क थे। आगे जाने पर टायर की दुकान के सामान सड़क तक रखे हुए थे। कुछ जगहों पर ठेले भी खड़े मिले। पैड़लेगंज की तरफ आने पर कार की दुकान के सामने कार खड़ी दिखी। इसकी वजह से साइडलेन की तरफ से जाने वाले वाहन भी मुख्य सड़क से गुजरते नजर आए। पैड़लेगंज से मोहद्दीपुर की तरफ जाने पर किनारे फुटपाथ पर फल और पौधों की दुकानें सजी दिखीं। पैदल चलने वाले लोगों को सड़क पर चलना पड़ा। इसी तरह असुरन से मेडिकल कॉलेज रोड के फुटपाथ पर जगह-जगह कब्जा कर दुकानें लगा दी गई हैं। कुछ दुकानदार सामान निकाल कर बाहर तक सजा दिए हैं जिससे फुटपाथ पर आवागमन बंद है। खरैया पोखरा के पास दुकानों का सामान बाहर सजा दिखा। पैदल यात्री सड़क पर चलते नजर आए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed