फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Six-year-old innocent dies due to negligence of quack, villagers block road

Gorakhpur News: झोलाछाप की लापरवाही से छह वर्षीय मासूम की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Tue, 28 Oct 2025 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Six-year-old innocent dies due to negligence of quack, villagers block road
सहजनवां क्षेत्र का मामला, ननिहाल में रहता था बदायूं का पारस, सिर में हुई थी गिल्टी
विज्ञापन

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इन्कार, पंचनामा कर पुलिस ने शव को सौंपा
पाली। सहजनवां थाना क्षेत्र के बाहिलपार गांव में रिश्तेदारी में आए छह वर्षीय मासूम की झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने सोमवार की दोपहर झोलाछाप की दुकान के सामने जाम लगाकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने समझा बुझाकर भीड़ को शांत कराया।
जानकारी के मुताबिक, बदायूं जनपद के ओजयानी थाना क्षेत्र के नेहोला गांव निवासी रिंकू अपनी पत्नी और बेटे पारस (6) के साथ ससुराल बाहिलपार आया था। मासूम पारस के सिर में जन्म से गिल्टी थी। गांव के एक रिश्तेदार ने बाहिलपार चौराहे पर बैठे झोलाछाप को दिखाने की सलाह दी। झोलाछाप ने भरोसा दिलाया कि वह गिल्टी का इलाज कर देगा। सोमवार को उसने बच्चे को सिर की गिल्टी का ऑपरेशन करने के लिए बुलाया। जैसे ही उसने सिर में इंजेक्शन लगाया, मासूम अचेत हो गया। घबराए परिजन उसे ठर्रापार सीएचसी, फिर निजी अस्पताल और आखिर में बीआरडी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मौत की खबर फैलते ही परिजन और ग्रामीण झोलाछाप की दुकान पर पहुंच गए और लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। इसी दौरान मौका पाकर झोलाछाप वहां से भाग गया। सूचना पाकर नायब तहसीलदार रामसूरत, एसआई राजेश सिंह और चौकी प्रभारी दिनेश पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को शांत कराया और परिजनों से पोस्टमार्टम कराने को कहा, लेकिन उन्होंने इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी महेश चौबे ने बताया कि पंचनामा भरकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी और न ही पोस्टमार्टम कराने की अनुमति दी। पुलिस झोलाछाप डॉक्टर की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed