फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Six thousand weddings... now band-baja and baraati till December

बैंड,बाजा और बारात: गोरखपुर भी अब लगन की तैयारियों में जुटा- 6 हजार से अधिक होंगी शादियां, जानिए मुहूर्त

Sat, 09 Nov 2024 12:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 09 Nov 2024 12:51 PM IST
सार

12 नवंबर को देवोत्थान एकादशी है। उसके बाद शादियां का मुहूर्त शुरू हो जाएगा। यूं तो नवंबर में 17,18,22,23,24,25, 26 व 28 और दिसंबर में 2,3,4,5,9,10,11,14 व 15 को लगन है, लेकिन इसमें भी कुछ दिन ऐसे हैं जिनपर कोई भी मैरिज हाउस खाली नहीं है। 17 और 22 नवंबर को सबसे ज्यादा शादियां हैं।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Six thousand weddings... now band-baja and baraati till December
खरीदारी करते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

त्योहारों के बाद अब शादियों की धूम रहेगी। नवंबर और दिसंबर में जबरदस्त लगन हैं। इसके लिए शहर के सभी मैरिज हॉल, बैंक्वेट हाॅल, धर्मशाला, बैंड-बाजा वाली पार्टियां और टेंट आदि बुक हो चुके हैं। इस सीजन में गोरखपुर में करीब छह हजार शादियां होंगी।
विज्ञापन


12 नवंबर को देवोत्थान एकादशी है। उसके बाद शादियां का मुहूर्त शुरू हो जाएगा। यूं तो नवंबर में 17,18,22,23,24,25, 26 व 28 और दिसंबर में 2,3,4,5,9,10,11,14 व 15 को लगन है, लेकिन इसमें भी कुछ दिन ऐसे हैं जिनपर कोई भी मैरिज हाउस खाली नहीं है।
विज्ञापन


17 और 22 नवंबर को सबसे ज्यादा शादियां हैं। इन दो दिनों में ही अकेले 600 से ज्यादा युगल शादी के बंधन में बंधेंगे। गर्मी में इस साल लगन कम होने की वजह से लोगों ने शादियां नवंबर-दिसंबर के लिए टाल दीं। इसमें लगन तो ज्यादा है लेकिन उतनी ही शादियां भी होने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

In Gorakhpur, Six thousand weddings... now band-baja and baraati till December
खरीदारी करते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसको देखते हुए ज्यादातर लोगों ने जून-जुलाई में ही मैरिज हाॅल की बुकिंग करा ली थी। मैरिज हाउस संचालकों में भी इसको लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर में करीब 250 मैरिज हॉल हैं। संचालकों की मानें तो इसमें लगभग 6000 शादियां होंगी।

तेज हुई खरीदारी
देवउठनी एकादशी के बाद शुरू होने वाले लगन के लिए खरीदारी भी तेज हो गई है। नवरात्रि के बाद से ही लोगों ने कपड़े, गहने और बर्तन आदि की खरीदारी शुरू कर दी थी। पिछले तीन दिनों में सोने-चांदी के भाव में गिरावट के बाद सराफा बाजार में और तेजी आ गई है।

इस सीजन में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त काफी ज्यादा हैं। एक अच्छे मुहूर्त पर करीब 300 शादियां होंगी। इनके लिए पहले से ही बुकिंग हो चुकी हैं। गर्मी में लगन कम होने की वजह से कारोबार धीमा रहा था। इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद है: विनीत अग्रवाल, उपाध्यक्ष, मैरिज हाउस वेलफेयर एसोसिएशन

पिछले लगन की तुलना में यह लगन तेज है। मैरिज हाॅल बुकिंग के लिए काफी पहले से लोग आ रहे हैं। ज्यादातर हाउस पहले से बुक हो चुके हैं। नवंबर से लेकर मार्च तक काफी ज्यादा शादियां होनी हैं: विजय खेमका, मैरिज हॉल प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed