{"_id":"67b24001fefca830680f14e8","slug":"gorakhpur-news-six-friends-were-going-to-prayagraj-an-accident-happened-in-khajni-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-843581-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: प्रयागराज जा रहे थे छह दोस्त, खजनी में हो गया हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: प्रयागराज जा रहे थे छह दोस्त, खजनी में हो गया हादसा
विज्ञापन
पीपीगंज के जसवल में दो मौत के बाद मचा कोहराम
एक बाइक से निकले थे अवधेश सिंह और धनेश जायसवाल
गोरखपुर। पीपीगंज से तीन बाइक से छह दोस्त एक साथ महाकुंभ जाने के लिए रविवार भोर में निकले थे। रास्ते में सड़क हादसे में एक बाइक पर सवार पीपीगंज के जसवल निवासी अवधेश सिंह और धनेश की मौत हो गई। सूचना पर जसवल गांव में कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक, अवेधश सिंह जसवल चौराहे पर प्रताप मेडिकल स्टोर संचालित करते थे। जबकि धनेश जायसवाल जसवल में ही मैरिज हॉल और किराने की दुकान चलाते थे। ग्रामीणों ने बताया कि प्रयागराज में जाम की वजह से अवेधश और धनेश ने अपने चार अन्य साथियों संग मिलकर बाइक से महाकुंभ जाने की योजना बनाई थी। सभी एक दिन पहले तैयारी करके रविवार भोर में करीब चार बजे घर से निकले थे। सभी दिन में संगम में नहाकर प्रयागराज से रात में वापसी की भी तैयारी की थी। लेकिन वहां तक पहुंचने से पहले ही दो दोस्तों की सड़क हादसे में जान चली गई। गांव में इस बात की भी चर्चा चलती रही कि दो कार में टक्कर हुई, इसके बाद एक कार भागने के चक्कर में उसी रूट पर चल रहे बाइक को ठोकर मार दी। हालांकि पुलिस ने इस बात से इन्कार किया है।
15 दिन पहले भी हुआ था हादसा
स्थानीय लोगों ने निर्माणाधीन एक्सप्रेस-वे पर पर्याप्त सुरक्षा उपायों की कमी को भी इस हादसे का एक कारण बताया है। 15 दिन पहले भी महाकुंभ से लौट रहे कार सवार बिहार के तीन श्रद्धालुओं की एक्सप्रेव-वे पर दुर्घटना में मौत हो गई थी।