फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Six days long festival of lights will start from today with Dhanteras

Gorakhpur News: धनतेरस के साथ आज से शुरू होगा छह दिनों का दीपोत्सव महापर्व

Tue, 29 Oct 2024 03:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Six days long festival of lights will start from today with Dhanteras
गोरखपुर। दीपोत्सव का छह दिनों का महापर्व मंगलवार को धनतेरस से शुरू हो जाएगा। मंगलवार को लोग बाजारों में धनतेरस को लेकर खरीदारी करेंगे। इस दिन सुबह 11 बजे के बाद त्रियोदशी तिथि हो रही है जो 30 को दोपहर 1:05 तक रहेगी। इस दिन लोग सोना, चांदी, वाहन, बर्तन, झाड़ू, नमक व गणेश लक्ष्मी प्रतिमा, पूजन सामग्री इत्यादि की खरीदारी करेंगे। शाम पांच बजे से रात 8:32 तक वृष स्थिर लग्न व प्रदोष काल होगा। इसमें भगवान धनवंतरी की पूजा-अर्चना विधि पूर्वक की जाएगी। बृहस्पतिवार को दिवाली होगी।
विज्ञापन


पंडित विकास मालवीय ने बताया कि धनतेरस के अगले दिन 30 अक्तूबर को छोटी दिवाली व नरक चतुर्दशी होगी। इस दिन शाम को शाम 5:20 से शाम छह बजे तक के बीच में यम का दीया निकलेगा। इससे घर का दोष दूर होता है। 31 अक्तूबर बृहस्पतिवार को दिवाली धूमधाम से मनाई जाएगी। एक नवंबर को परूआ होगा।
विज्ञापन


गोरखनाथ मंदिर संस्कृत विद्यापीठ के सहायक आचार्य डॉ. प्रांगेश कुमार मिश्र ने बताया कि दो नवंबर को गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनाई जाएगी। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्रदेव के क्रोध से व्रजवासियों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को उठाया था। इसमें गोबर से बने गोधन-गोधनी की पूजा होगी। तीन नवंबर को भाई दूज मनाया जाएगा। यह पर्व भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक है। इसमें बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाएंगी व उन्हें भोजन कराएंगी। इसदिन चित्रगुप्त जयंती भी मनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed