फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Six arrested with stolen bike and jewellery

Gorakhpur News: चोरी की बाइक और आभूषण के साथ छह गिरफ्तार

Tue, 22 Jul 2025 01:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Six arrested with stolen bike and jewellery
भरोहिया। पीपीगंज पुलिस ने सोमवार को सुबह 10 बजे जंगल विहुली गांव में वन विभाग की पुलिस चौकी से सटे नवनिर्मित फ्लाईओवर के पास से छह चोरों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से चोरी की तीन मोटरसाइकिल, आभूषण और अन्य सामान बरामद किया।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोनू, झिनक, बब्लू, अजय यादव, जवाहिर और बब्लू उर्फ शेर बहादुर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पीपीगंज थानाध्यक्ष प्रभु दयाल सिंह ने बताया कि वन विभाग की चौकी के निकट नवनिर्मित फ्लाइओवर के पास सुबह के समय पुलिस की टीम जांच कर रही थी। इसी दौरान तीन बाइक पर छह युवक आते हुए दिखे। उनके पास मौजूद बैग व अन्य को देख आशंका में पुलिस ने उन्हें रोका और पूछताछ की। गाड़ी नंबर की जांच में तीनों बाइक चोरी की निकली। युवकों के पास मौजूद बैग में जेवर भी थे। जबकि उनके साथ कोई महिला या अन्य नहीं था। थाने लाकर जांच करते हुए पूछताछ की गई तो चोरी का निकला। गिरफ्तार आरोपी मोनू चिलुआताल थाने में गैंगस्टर का आरोपी है और इसके विरुद्ध 14 से अधिक केस दर्ज हैं। ये सभी आरोपी चोरी, रहजनी, लूट और नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed