फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Situation on cyber crime is unsatisfactory, take immediate action

Gorakhpur News: साइबर अपराध पर स्थिति असंतोषजनक, तत्काल करें कार्रवाई

Fri, 29 Aug 2025 01:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Situation on cyber crime is unsatisfactory, take immediate action
एडीजी ने जोन के सभी जिलों के नोडल व साइबर थाना प्रभारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक अशोक मुथा जैन ने कहा कि साइबर अपराध में 24 घंटे का समय अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसमें किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी की शिकायत लेकर आता है, तो तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए। वर्तमान स्थिति पर उन्होंने असंतोष जताया
एडीजी बृहस्पतिवार को जोन के सभी जिलों के नोडल अधिकारी (साइबर), साइबर थाना, साइबर सेल प्रभारियों और संबंधित कर्मियों को साइबर अपराध रोकथाम और अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई को लेकर ऑनलाइन गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने साइबर ठगी की घटनाओं में अधिक से अधिक धन की रिकवरी पर जोर दिया। इसके तहत संबंधित बैंक खाते को तुरंत फ्रीज कराना होगा, क्योंकि अगर कार्रवाई में देरी हुई तो रकम वापस नहीं मिल पाएगी।
विज्ञापन

एडीजी ने साइबर अपराध से बचाव के लिए स्कूल-कॉलेज, सरकारी कार्यालय और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। लोगों को डिजिटल ठगी, ऑनलाइन ब्लैकमेल और फर्जी कॉल जैसी धोखाधड़ी से सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सुधार के लिए सभी टीमों को सक्रिय, सतर्क और समयबद्ध कार्रवाई करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed