फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Sister's brother-in-law raped her by filling her with vermilion

Gorakhpur News: दीदी के देवर ने सिंदूर भरकर किया दुष्कर्म-चार वर्षों तक करता रहा शारीरिक शोषण

Sun, 26 May 2024 10:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 26 May 2024 10:16 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Sister's brother-in-law raped her by filling her with vermilion
दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर के गुलरिहा थाने में इलाके के एक गांव की युवती ने अपनी बड़ी बहन के देवर पर शादी का झांसा देकर चार वर्षों तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि देवर ने मध्य प्रदेश के जबलपुर बुलाकर अपने फ्लैट में भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


शादी का दबाव बनाने पर युवती को विश्वास दिलाने के लिए स्टेशन ले जाकर मांग में सिंदूर भर दिया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने गुलरिहा थाने में खजनी उनवल निवासी देवर मनीष प्रजापति के खिलाफ 22 मई को केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गुलरिहा इलाके के एक गांव की युवती की बड़ी बहन की शादी खजनी इलाके के उनवल में हुई है। बहन के देवर मनीष प्रजापति से आते-जाते युवती की पहचान बढ़ गई। आरोप है कि युवक प्रेमजाल में फंसाकर युवती से बातचीत करने लगा और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। जब भी वह युवती के घर जाता उसे शादी करने का दिलासा देकर दुष्कर्म करता रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed