{"_id":"66f738e155aea1f7260adbd6","slug":"gorakhpur-news-sir-wife-extorts-money-says-10-lakhs-or-else-i-will-get-crucified-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-698566-2024-09-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: साहब! पत्नी करती है वसूली,धमकी देती है- '10 लाख दो वरना चढ़वा दूंगी सूली'; जानिए क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: साहब! पत्नी करती है वसूली,धमकी देती है- '10 लाख दो वरना चढ़वा दूंगी सूली'; जानिए क्या है मामला
Sat, 28 Sep 2024 12:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 12:45 PM IST
सार
खोराबार इलाके के एक मोहल्ले में रहने वाले युवक ने एसपी सिटी को प्रार्थना पत्र दिया। पीड़ित ने बताया कि 2023 में वह अपने एक दोस्त के जन्मदिन पार्टी में गया था। वहीं पर एक युवती आई थी, जिसने खुद को भोजपुरी फिल्म की अभिनेत्री बताया। फिर इंस्ट्राग्राम पर दोस्ती हो गई।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
खोराबार के युवक ने चौरीचौरा इलाके की अपनी पत्नी पर फर्जी केस दर्ज कराकर वसूली करने का आरोप लगाया है। एसपी सिटी से गुहार लगाते हुए युवक ने बताया कि पत्नी 10 लाख रुपये मांग रही है, नहीं देने पर फर्जी केस में फंसाकर सूली पर चढ़वाने की धमकी देती है। पति ने अपने साथ ही चार अन्य पीड़ितों का भी नाम पता बताया है, जिनके साथ उनकी पत्नी ने ठगी की है।
विज्ञापन
खोराबार इलाके के एक मोहल्ले में रहने वाले युवक ने एसपी सिटी को प्रार्थना पत्र दिया। पीड़ित ने बताया कि 2023 में वह अपने एक दोस्त के जन्मदिन पार्टी में गया था। वहीं पर एक युवती आई थी, जिसने खुद को भोजपुरी फिल्म की अभिनेत्री बताया। फिर इंस्ट्राग्राम पर दोस्ती हो गई।
विज्ञापन
बातचीत के दौरान उसने अप्रैल 2024 में सिक्टौर में मिलने के बुलाया। वहां पर जाने पर उसने अपने एक परिचित के रूम में बुलाया और प्यार का नाटक करते हुए खुद निर्वस्त्र होकर वीडियो बना ली। इसी वीडियो को दिखाकर वह एक लाख रुपये की मांग करने लगी।
विज्ञापन
मना करने पर उसने शादी का दबाव बनाया। जेल जाने के डर से 25 मई 2024 को बुढ़िया माई मंदिर में शादी कर लिया। फिर बोली की अभी मैं अपने घर ही रहूंगी, कुछ समय बाद आऊंगी। फिर वह आने से इन्कार कर दी और उसकी मां रुपये मांगने लगी। फोटो वायरल करने की धमकी दी।
13 सितंबर को मां के साथ आई पत्नी ने 10 लाख रुपये की मांग की। फिर उसने दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करा दिया। बाद में पता चला कि वह इसी तरह काम ही करती है।
एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बयिा कि पीड़ित पति ने प्रार्थना पत्र दिया है। उसके साथ कुछ अन्य लोग भी आए तो जो फर्जी केस में फंसाए जाने की जानकारी दिए हैं। मामले की जांच की जा रही है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।