{"_id":"683223de70bf56f1b60c4eb9","slug":"gorakhpur-news-silence-in-bhiti-tiwari-village-after-the-death-of-the-grooms-brother-stoves-were-not-lit-in-20-houses-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-947554-2025-05-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दूल्हे के भाई की मौत के बाद गांव में सन्नाटा, दो अभी भी गंभीर- नहीं जले 20 घरों में चूल्हे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दूल्हे के भाई की मौत के बाद गांव में सन्नाटा, दो अभी भी गंभीर- नहीं जले 20 घरों में चूल्हे
Sun, 25 May 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 01:24 AM IST
सार
कार मधुबन घोसी मार्ग होते हुए गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन की तरफ जा रही थी। अभी वह अमरपुर जामडीह गांव के पास पहुंची थी कि चालक को अचानक झपकी आ गई। इतने में कार पुलिया की रेलिंग से टकराई और खाई में पलट गई। कार में सवार दूल्हे के भाई चंद्रमौली त्रिपाठी उर्फ दीपू (38) की मौत हो गई। इधर, शनिवार को भीटी तिवारी निवासी आनंद त्रिपाठी के घर समेत गांव में सन्नाटा पसरा हुआ था।
विज्ञापन
हादसे में पलटी गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बरात से लौटते समय कार पलटने से दूल्हे के भाई की मौत व दो भतीजे के घायल के दूसरे दिन भी भीटी तिवारी गांव में सन्नाटा पसरा रहा। 20 घरों में चूल्हे तक नहीं जले। घटना में घायल दोनों भतीजे इलाज के बाद घर चले आए। वहीं घायल कैमरा मैन सहित दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बांसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम भीटी तिवारी के आनंद त्रिपाठी के यहां से बृहस्पतिवार शाम बरात मधुबन थाने के खीरीकोठा गई थी। रातभर वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराने के बाद भोर में बराती लौट रहे थे। कार में दूल्हे का भाई चंद्रमौली त्रिपाठी, दोनों भतीजे मुकुंद त्रिपाठी एवं विशु त्रिपाठी व पांडेय तिघरा निवासी किशन पांडेय व संदीप प्रजापति थे।
विज्ञापन
कार मधुबन घोसी मार्ग होते हुए गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन की तरफ जा रही थी। अभी वह अमरपुर जामडीह गांव के पास पहुंची थी कि चालक को अचानक झपकी आ गई। इतने में कार पुलिया की रेलिंग से टकराई और खाई में पलट गई। कार में सवार दूल्हे के भाई चंद्रमौली त्रिपाठी उर्फ दीपू (38) की मौत हो गई।
विज्ञापन
इधर, शनिवार को भीटी तिवारी निवासी आनंद त्रिपाठी के घर समेत गांव में सन्नाटा पसरा हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि भीटी तिवारी गांव में लगभग 20 घरों में हादसे के बाद चूल तक नहीं जले। चंद्रमौली त्रिपाठी की पत्नी गीता त्रिपाठी का रो-रोकर बुरा हाल था।
हादसे में घायल दोनों भतीजे मुकुंद त्रिपाठी एवं विशु त्रिपाठी इलाज कराकर घर पहुंचे तो गीता देवी से लिपटकर रोने लगे। चंद्रमौली त्रिपाठी के तीनों बच्चे अपने पिता को खोज रहे थे। मृतक के घर पहुंचकर जिला पंचायत सदस्य अरविंद राय पहलवान उर्फ बिट्टू परिजनों को सांत्वना दी।
कार सवार कैमरा मैन समेत दो की हालत नाजुक, दोनों कोमा में
भीटी तिवारी गांव निवासी स्व. कमलेश्वर त्रिपाठी के चार पुत्र हैं। इसमें शशिभूषण त्रिपाठी पंडिताई करते हैं। दूसरे नंबर के कमाऊ पुत्र चंद्रमौली त्रिपाठी जिनकी हादसे में मौत हो गई। वह बंगलूरू में पेंट पॉलिस के ठेकेदार थे। तीसरे भाई मोनू तिवारी प्राइवेट बिजली का काम करते हैं।
सबसे छोटे आनंद त्रिपाठी जिनकी शादी थी। वह जिओ सिम पोर्ट का काम करते हैं। घर की माली हालत ठीक नहीं थी। मृतक चंद्रमौली ही भाई की शादी का सारा खर्च उठाया था। घायल दो सगे भाई मुकुंद तिवारी एवं विशु तिवारी जो दूल्हे के भतीजे हैं, उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। डॉक्टरों के अनुसार पांडेय तिघरा गांव निवासी कैमरा मैन किशन और संदीप प्रजापति की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। वे कोमा में हैं।